कोरबा

कथित पत्रकार रितेश गुप्ता की जमानत याचिका खारिज, सहआरोपी मिथलेश आयाम भी फरार,अब जाना पड़ेगा जेल तभी मिलेगी बेल?

रितेश गुप्ता का अंतरिम जमानत याचिका हुई खारिज, पुलिस कर रही तलाश..

कोरबा : -जिला के पसान थाना में अपराध क्रं. 94/2021 धारा 294, 384,506 बी, 34 के तहत रितेश गुप्ता पिता सुरेश गुप्ता के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया है! अपराध दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया!

आरोपी रितेश गुप्ता अपने अधिवक्ता के माध्यम से अंतरिम जमानत के लिए द्वितीय अपर सत्र न्यायालय कटघोरा में पेश किया गया, जिस पर न्यायालय ने सुनवाई करतै हुए आरोपी के अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दिया है!

जानकारी के अनुसार रितेश गुप्ता ने माननीय न्यायालय के समक्ष अग्रिम जमानत के लिए आवेदन पत्र अपने वकील के माध्यम से प्रस्तुत किया था। जिसमें उन्होंने गिरफ्तार होने का भयभीत होना की स्थिति का उल्लेख किया था लेकिन शिकायत के बाद से ही आरोपी रितेश गुप्ता एवं आरोपी मिथिलेश आयाम अपने ठिकाने को बदलकर रह रहे थे। जिसे दृष्टिगत रखते हुए माननीय न्यायालय ने अग्रिम जमानत की याचिका को खारिज कर दिया है।

आपको बता दें मिथिलेश आयाम एवं रितेश गुप्ता के द्वारा सरपंच से निर्माण कार्य को गुणवत्ता हीन बताते हुए पैसों की मांग की गई थी ₹10000 नहीं देने की स्थिति में गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी जिस के संबंध में सरपंच पति के द्वारा लिखित में प्रसन्न थाने में आवेदन पत्र प्रस्तुत करते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी। लेकिन माननीय न्यायालय ने अपराध के संबंध में सभी बिंदुओं पर विचार करने के बाद जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?