सारंगढ

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में धान खरीदी को लेकर बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार, एक ही किसान द्वारा रवि फसल में दोहरा लाभ लेने का मामला उजागर हुआ है। आरोप है कि संबंधित किसान ने एक ही रकबा और खसरा नंबर के आधार पर बिजनिगम और सेवा सहकारी समिति—दोनों जगह लाखों रुपए का धान बेच दिया।

इस कथित गड़बड़ी से शासन को भारी आर्थिक नुकसान होने की बात कही जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जब जिले के संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा गया, तो स्पष्ट जवाब देने के बजाय एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते नजर आए। इससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

अब इस पूरे मामले में कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं—क्या यह केवल लापरवाही का नतीजा है, या फिर इसके पीछे सुनियोजित साठगांठ और पैसों का लेनदेन हुआ है? बिना अधिकारियों की मिलीभगत के एक ही खसरा और रकबे पर दो जगह धान खरीदी होना संभव नहीं माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों और किसानों का कहना है कि यदि समय रहते निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो इस तरह की अनियमितताएं आगे भी जारी रह सकती हैं। आमजन में इस बात को लेकर भी आक्रोश है कि आखिर किस स्तर पर चूक हुई और कौन लोग इसमें शामिल हैं।

समिति प्रबंधक का पक्ष (कनकबीरा)
जब इस संबंध में सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि “बिजनिगम से इस संबंध में कोई जानकारी हमारे पास नहीं आई थी।” हालांकि, उनके इस जवाब को लेकर भी स्पष्टता नहीं है और इसे गोलमोल जवाब माना जा रहा है।

बिजनिगम प्रबंधक का पक्ष
वहीं, बिजनिगम के प्रबंधक ने अपनी जिम्मेदारी से इनकार करते हुए कहा कि “इसमें मेरी कोई गलती नहीं है, मैंने अपनी ओर से समिति प्रबंधकों को सूचना दे दी थी।” उनके इस बयान के बाद मामला और उलझता नजर आ रहा है, क्योंकि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।

प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई या आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, आम जनता और किसान निष्पक्ष जांच, दोषियों की पहचान और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है और सच्चाई कब तक सामने आती है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
कोसीर बाँधा तालाब में शनि मंदिर की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल। नियमों को ठेंगा: सारंगढ़ वन विभाग के माजरमाटी में धड़ल्ले से चल रही JCB, बीट गार्ड बोले-"तालाब गहरीक... मासूमों की सेहत दांव पर: छेडोरिया आंगनबाड़ी में दूषित जल का सेवन जारी, प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्... सक्ती: हसौद में वन माफिया का तांडव, सरकारी रेस्ट हाउस के पीछे अर्जुन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई; वन विभ... सर्वमंगला क्रशर की मनमानी! बिना लीज के भारी मात्रा में चूना पत्थर स्टॉक, नियमों को ठेंगा। सारंगढ़: वार्ड क्रमांक 07 में 5 दिनों से आतंक मचा रहे हिंसक बछड़े को नपा ने किया रेस्क्यू, CMO की त्... सारंगढ़ में रफ्तार का कहर: अज्ञात XUV ने ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम<... राशन में ‘खंडा’ का खेल? घरघोड़ा में घटिया चावल वितरण पर फूटा जनाक्रोश छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अफसरों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, IG पद के लिए हुआ इंपैनलमेंट धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹99.12 लाख का घोटाला: समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार,भेज...