सारंगढ

कोसीर बाँधा तालाब में शनि मंदिर की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल।

कोसीर। आस्था और श्रद्धा से जुड़ी भावनाओं को साकार करते हुए कोसीर के बाँधा तालाब परिसर में शनिवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शनिदेव की प्रतिमा की स्थापना की गई। इस अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने पूजा-अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

बताया जा रहा है कि बाँधा तालाब के किनारे शनिदेव मंदिर निर्माण एवं प्रतिमा स्थापना की मांग लंबे समय से की जा रही थी। स्थानीय श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी नागरिकों के सहयोग से यह मांग अब पूरी हो गई है, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

विशेष रूप से कुशलई मंदिर पारा की सक्रिय महिलाएं धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती रही हैं। चाहे कुशलई मंदिर की भव्य महाआरती हो या सावन माह में आयोजित बोल बम यात्रा, महिलाएं हर आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाती हैं। इसी धार्मिक उत्साह और समर्पण के चलते महिलाओं एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से बाँधा तालाब के किनारे शनिदेव मंदिर का निर्माण कराया गया और विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न की गई।

स्थापना समारोह के दौरान भजन-कीर्तन, पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने शनिदेव के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

ग्रामीणों का मानना है कि मंदिर की स्थापना से क्षेत्र में धार्मिक वातावरण को और मजबूती मिलेगी तथा श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए एक नया आध्यात्मिक केंद्र प्राप्त होगा। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और “जय शनिदेव” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
कोसीर बाँधा तालाब में शनि मंदिर की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल। नियमों को ठेंगा: सारंगढ़ वन विभाग के माजरमाटी में धड़ल्ले से चल रही JCB, बीट गार्ड बोले-"तालाब गहरीक... मासूमों की सेहत दांव पर: छेडोरिया आंगनबाड़ी में दूषित जल का सेवन जारी, प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्... सक्ती: हसौद में वन माफिया का तांडव, सरकारी रेस्ट हाउस के पीछे अर्जुन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई; वन विभ... सर्वमंगला क्रशर की मनमानी! बिना लीज के भारी मात्रा में चूना पत्थर स्टॉक, नियमों को ठेंगा। सारंगढ़: वार्ड क्रमांक 07 में 5 दिनों से आतंक मचा रहे हिंसक बछड़े को नपा ने किया रेस्क्यू, CMO की त्... सारंगढ़ में रफ्तार का कहर: अज्ञात XUV ने ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम<... राशन में ‘खंडा’ का खेल? घरघोड़ा में घटिया चावल वितरण पर फूटा जनाक्रोश छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अफसरों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, IG पद के लिए हुआ इंपैनलमेंट धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹99.12 लाख का घोटाला: समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार,भेज...