सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल?

एक ही खसरा में दो जगह धान बिक्री! किसान की चाल से शासन को नुकसान!
सारंगढ़ बिलाईगढ़ – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में धान खरीदी वर्ष 2025-26 में एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें नियमों की अनदेखी कर एक ही खसरा नंबर में दो अलग-अलग संस्थानों में धान बेचने की बात उजागर हुई है।
जानकारी के अनुसार ग्राम रामटेक के किसान जयराम पटेल ने एक ही रखबा (खसरा) में बीज निगम बरमकेला और सेवा सहकारी समिति कनकबीरा दोनों जगह धान का विक्रय किया है। यह कृत्य शासन द्वारा निर्धारित नियमों के खिलाफ माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि किसान ने वास्तविक स्थिति से भिन्न जानकारी प्रस्तुत कर दोहरी बिक्री की, जिससे शासन को लाखों रूपये के आर्थिक नुकसान पहुंचा है। इस मामले के सामने आने के बाद संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया है।
यदि इस प्रकार की अनियमितताओं पर समय रहते रोक नहीं लगाई गई, तो धान खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो सकते हैं।
गौरतलब है कि दर्जनों किसानों द्वारा बीज निगम और सेवा सहकारी समितियों में इस तरह की अनियमितताओं की खबरें सामने आने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है!
किसान का बयान:-
किसान ने बताया कि उसने बीज निगम में धान नहीं बेचा है। उसके अनुसार, संभवतः उसके नाम से धान चढ़ा दिया गया होगा।
पहले किसान ने कहा कि वह बीज निगम में जाकर जानकारी लेने के बाद ही स्पष्ट बता पाएगा, लेकिन बाद में पूछताछ करने पर उसने आशंका जताई कि वहां के अधिकारियों ने ही उसके नाम से धान बेच दिया होगा।
किसान ने यह भी कहा कि अधिकारियों के साथ पुराने संबंध होने के कारण उसके नाम का उपयोग कर धान चढ़ाया गया हो सकता है।।
प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की करे और गलत तरीके से अर्जित राशि की वसूली की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।



