सारंगढ

कनकबीरा पुलिस ने वृद्धजनों का कराया स्वास्थ्य परीक्षण।

सारंगढ़। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक मनीष कंवर व एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी कनकबीरा में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 30 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें 4 हाइपर टेंशन व 2 शुगर के मरीज के रूप में पहचान की गई वहीं कुछ लोग कमजोरी से ग्रसित भी पाए गए जिनको निःशुल्क दवाई दी गई। चौकी क्षेत्र के ग्राम से निराश्रित वृद्धजन उपस्थित हुए जिनका प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कनकबीरा के डाक्टर अरूण नायक, रोशन सिदार नर्स नेहा गोस्वामी से बीपी शुगर की जांच कराकर निःशुल्क दवाई दी गई वहीं स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या हेतु टोल फ्री नंबर का पर्ची बनाकर दी गई है इस दौरान चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक विजय गोपाल ने उपस्थित वरिष्ठ जनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया इस अवसर पर एएसआई पी एल चंद्रा, प्रधान आरक्षक अजय मिश्रा,आरक्षक हीराधर नाग, किशोर सिदार व राजू बरेठ ने बृद्धजनो को स्वल्पाहार पश्चात सेव केला बिस्किट वितरण कर पुलिस वाहन से घर पहुंचाया गया

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?