कोरिया

स्वीप मतदाता कार्यक्रम के तहत बाइक रैली,जिले में मतदान करबो-कराबो अभियान जारी

सरगुजा संभाग हेड ध्रुव जायसवाल


कोरिया 28 मार्च 2024/स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान जितना जरूरी है, उतना ही आम मतदाताओं में जागरूकता होना आवश्यक है। जिला प्रशासन द्वारा लगातार मतदान को लेकर अलग-अलग विधाओं व स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन व मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यकम के तहत विधानसभा भरतपुर-सोनहत व बैकुण्ठपुर में बाइक रैली का आयोजन किया गया।
स्वीप कोर कमेटी की बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारियों के मध्य मतदान के प्रति आकर्षण उत्पन्न करने के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गो को मतदान के लिए प्रेरित करने को कहा गया। विकासखण्ड मुख्यालय में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों के द्वारा यातायात के नियमों का पालन करते हुए बड़ी संख्या में बाइक रैली निकाली गई। जनपद पंचायत, सोनहत से नगर की फेरी लगाकर मिनी स्टेडियम में समाप्त किया गया एवं बैकुण्ठपुर में जनपद पंचायत से प्रारंभ होकर रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल स्टेडियम में पहुंचकर समाप्त की गई। इस अवसर पर इन कर्मियों द्वारा शपथ लेकर मतदान के प्रति जनजागरण देने का निर्णय लिया।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?