कोरिया
बुलडोजर बाबा की जिम्मेदारी मनोज त्रिपाठी को विधायक रेणुका सिंह ने सौपी
बुलडोजर बाबा की जिम्मेदारी मनोज त्रिपाठी को विधायक रेणुका सिंह ने सौपी

ध्रुव जायसवाल की रिपोर्ट
कोरिया – सोनहत के ताबड़तोड़ दबंग नेता जाना माना चेहरा मनोज त्रिपाठी जो की विधायक रेणुका सिंह के बहुत ही करीबी माने जाते है. इस होली के पावन पर्व पर विधायक रेणुका सिंह ने बुलडोजर बाबा की जिम्मेदारी मनोज त्रिपाठी को सौपी है. मनोज त्रिपाठी ने होली हुड़दंग न्यूज़ से बात चीत पर बताया की विधायक रेणुका सिंह ने ये जिम्मेदारी सौपी है उसके लिए सहहिर्दय से धन्यवाद कटगोड़ी और सोनहत में जितने भी अवैध तरीके से कब्जे कर दूकान बनाया गया है सभी पर बुलडोजर चलेगा किसी भी को नहीं बक्षा जाएगा | आपको बता दे ये वही सोनहत के नेता है जिनसे विपक्ष भी सामना करने से कतराती रही इन्होने साम दाम दण्ड भेद लगाकर विधायक रेणुका सिंह को जीत दिलाई है अब विधायक ने बाबा बुलडोजर की जिम्मेदारी मनोज त्रिपाठी को सौप दी




