कोरिया

अधिवक्ता मोनिका सिंह को राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो ने दिया प्रदेश महिला प्रभारी का पद।

सरगुजा संभाग हेड ध्रुव जायसवाल

कोरिया – एमसीबी।अधिवक्ता मोनिका सिंह को राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो का छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित गुप्ता ने ब्यूरो के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष घासीदास भारद्वाज व ब्यूरो की राष्ट्रीय महिला सचिव मीना खंडेलवाल की अनुशंसा पर की है। अधिवक्ता मोनिका सिंह पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह की सुपुत्री है। मोनिका विश्व हिंदू महासंघ मातृशक्ति विंग की छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष भी है। अपनी नियुक्ति पर ब्यूरो के राष्ट्रीय संगठन के प्रति आभार जताते हुए अधिवक्ता मोनिका सिंह ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ उन्हें पद का दायित्व सौंपा गया है, वे उस पर शत प्रतिशत खरी उतरेंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो देश की राजधानी दिल्ली की संस्था है। यह संस्था मानवाधिकार के लिए लंबे समय से कार्यरत है। इसके साथ ही अपराध नियंत्रण व भ्रष्टाचार के खिलाफ यह संस्था पूरे भारत मे कार्य कर रही है।अधिवक्ता मोनिका सिंह ने कहा कि ‘राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवम् भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो’ केवल अपने नाम ही से नही बल्कि अपने काम व गतिविधियों से जाना जाता है। ब्यूरो सबसे अधिक प्राथमिकता लोगों को उनके संवैधानिक मानवाधिकार दिलाने, जागरूकता फैलानें और इंसाफ की लड़ाई लड़ने को देता है। मोनिका सिंह ने बताया कि, ब्यूरो अन्याय, अपराध और भ्रष्टाचार को मिटाने और समाज में सुधार लाने के अपने उद्देश्य में दृढ़ है। यह उन लोगों के लिए आशा की किरण है जिनके अधिकारों का उलंघन हुआ है। ब्यूरो अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ा है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?