शिक्षकों के नाम पर फर्जी लोन लेकर ठगी करने वाले गिरोह सारंगढ़ में भी सक्रिय?

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला में एक और ठगी करने वाला गिरोह।
शिक्षकों को अपने झांसे में ला कर उनके नाम से लेते है तीन से चार बैंको से लोन।
50% की लालच दें कर करतें हैं ठगी।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ – सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ क्षेत्र में फर्जी लोन लेने का खेल जोरों से क्षेत्र में फैल रहा है जिसके चपेट में आकर सैकड़ो लोग ठगी का शिकार हो रहें है, आपको बता दें जिसमें सारंगढ़ विकाशखण्ड भी सामिल है वहीं लोन लेने का खेल क्या है आपको बताते है, लोगों को लोन दिलाने के नाम से ठगा जा रहा हैं, सारंगढ़ क्षेत्र में ठगी करने वाले गिरोह में से दो व्यक्ति सारंगढ़ विकाशखण्ड क्षेत्र के ही रहने वाले है। वहीं शिक्षकों को 50% की लालच देकर शिक्षकों के नाम पर लोन दिलातें है। एक ही शिक्षक के नाम पर तीन से चार बैंकों से एक साथ लोन लेते है। और शिक्षकों से कहा जाता है कि पूरा लोन अमाउंट को हमारे कंपनी द्वारा पटाया जायेगा। लोन अमाउंट के 50% हिस्सा जिस शिक्षक के नाम पर लोन लिया जाता है उसको देतें है, बाकि बचे 50% हिस्सा लोन दिलाने वाले व्यक्ति का रहता है जो इन लोग के गिरोह में बटता हैं । लोन अमाउंट काफ़ी मोटी रकम रहता है,और कुछ महीनों तक लोन अमाउंट को किस्तों में इनके गिरोह के द्वारा जमा भी किया जाता है, लेकिन अचानक कुछ महीनों के बाद लोन किस्तों में जमा करना बंद कर देतें है। जिससे लोन लेने वाले शिक्षक मानसिक रूप से परेशान रहतें है। सारंगढ़ में ऐसे कई शिक्षक है जो मोटी रकम लोन लेकर इनके झांसे में आए है और काफी परेशनीयों का सामना कर मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हो रहें है। ठगी का शिकार होने वाले कुल चार शिक्षक का नाम सामने आया है, जिसमें हमारे मिडिया टीम द्वारा उन शिक्षकों से संपर्क साधने में लगें है,जैसे ही उन शिक्षकों से संपर्क हो जाता है वैसे ही इस फर्जी लोन दिलाने वाले गिरोह का पर्दा फास न्यूज़ (खबर) के माध्यम से किया जायेगा।




