स्वामी बालकृष्ण पुरी विधि महाविद्यालय रायगढ़ में मनाया संविधान दिवस।

आज दिनांक 26.11.2024 को स्वामी बालकृष्ण पुरी विधि महाविद्यालय रायगढ़ में सुबह समय 10:30 से 12:30 तक संविधान दिवस के हीरक जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता स्वामी बालकृष्ण पुरी विधि महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री पुरूषोत्तम अग्रवाल द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती जानकी अमृत काटजू, विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता श्री धनीराम बंजारे, मुख्य वक्ता श्री अनुप बरूआ एवं प्राचार्य डा. डी.के. मिश्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित से प्रारंभ हुआ इसके पश्चात राज्य गीत का गायन हुआ। सभी अतिथि ने संविधान से संबंधित विषयों पर अपना-अपना विचार प्रस्तुत किये। प्राचार्य डा. डी.के. मिश्रा के द्वारा छात्र एवं छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना का शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि के द्वारा छात्र एंव छात्राओं को संविधान से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं को प्रसस्ती पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सभी सहायक प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम प्रभारी सहायक प्राध्यापक श्री मनीष कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।












