शिक्षा व्यवस्था में कसावट लाने बीईओ कर रहे हैं शालाओं का लगातार निरीक्षण,सुचारू संचालन हेतु शिक्षकों को दिया जा रहा है निर्देश

ज़नाब खान की खबर
सरायपाली। विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद्र मांझी ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। शास. प्राथ शाला, मिडिल स्कूल एवं हायर सेकण्डरी स्कूल कलेण्डा (तोरेसिंहा) में स्थानीय परीक्षाओं के सुचारू संचालन एवं शिक्षा व्यवस्था के महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी ली। प्राचार्य नेहरूलाल भोई से साप्ताहिक मूल्यांकन पर चर्चा किये। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता एवं नियमित उपलब्धता को जांचते हुए शास. प्राथ. शाला कसलबा के विद्यार्थियों के साथ उन्होंने जमीन पर बैठकर भोजन भी किया। वहीं शहर के सदा. मा. गोलवलकर (मंदिर स्कूल ) उ. मा. वि. सरायपाली के प्राचार्य सहदेव प्रधान से चर्चा करते हुए साप्ताहिक मूल्यांकन की जानकारी ली। बोर्ड परीक्षा फॉर्म एवं विद्यालयीन क्रियाकलापों पर विस्तृत चर्चा हुई। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी (शिक्षा विभाग सरायपाली) शैलेन्द्र कुमार नायक ने दी।




