सराईपाली

गिट्टी के जगह सड़क निर्माण में डाल दिए बोल्डर, जल्द खराब होने की आशंका,गुणवत्ता की अनदेखी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
कापूडीह से गस्तीडीपा के लिए 20 लाख की लागत से बन रही है सड़क,

ज़नाब खान की खबर


सरायपाली/सागरपाली। विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत दुर्गापाली के आश्रित ग्राम कापूडीह से गस्तीडीपा तक इन दिनों सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है, जिसमें प्रारंभ में ही गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। यदि इसी तरह कार्य चलता रहा तो सड़क बनने के बाद भी बहुत जल्दी वह खराब हो जाएगी और ग्रामीणों को उसका सही लाभ नहीं मिल पायेगा। इसे देखते हुए क्षेत्रवासियों में बहुत अधिक आक्रोश देखा जा रहा है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत दुर्गापाली के आश्रित ग्राम कापूडीह से गस्तीडीपा तक लगभग 2.5 किलोमीटर की दूरी के लिए विधायक मद से डब्लू बी एम सड़क निर्माण कार्य हेतु लगभग 20 लाख रूपये की स्वीकृती हुई है। लगभग 4-5 दिन पूर्व ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया है, जिसमें प्रारंभ में सड़क पर गिट्टी, मुरूम आदि डालकर समतल करने का कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र के ग्रामीणजनों पप्पू राव, हेमलाल यादव, कुलेश्वर पटेल, मधुसूदन आदि ने बताया कि उक्त निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। गिट्टी के स्थान पर जंगल से लाए गए बड़े पत्थर, बोल्डर का उपयोग किया जा रहा है। इससे यह मार्ग टिकाऊ नहीं बनने और जल्द ही उखड़ने की बात ग्रामीणों ने कही। उन्होंने बताया कि पूर्व में यहाँ कच्ची सड़क थी, जो बरसात के दिनों में बहुत अधिक खराब हो जाता था। कीचड़ हो जाने से मार्ग पर आना जाना भी परेशानियों भरा होता था। गस्तीडीपा में लगभग 30-35 परिवार निवासरत हैं, जिन्हें प्रतिदिन विभिन्न कार्यों से कापूडीह, दुर्गापाली की ओर जाना होता है। मार्ग के सुगम न होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क निर्माण हेतु स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों में प्रसन्नता देखी जा रही थी, लेकिन जब से निर्माण कार्य शुरू हुआ है, गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखे जाने के कारण ग्रामीणों में पुन: चिन्ता की लकीरें दिखाई दे रही है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में अधिकारियों द्वारा गुणवत्ता को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने इसमें ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत की भी संभावना जाहिर की है।
इस संबंध में ग्राम पंचायत दुर्गापाली के सरपंच व सचिव से दूरभाष पर चर्चा करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?