सराईपाली

चोर के हौसले बुलंद,ग्राम बालसी के एक खेत में लगे सोलर पंप मोटर सहित केबल वायर को अज्ञात व्यक्ति ने चोरी।

ज़नाब खान की खबर

सरायपाली। समीपस्थ ग्राम बालसी के एक खेत में लगे सोलर पंप के मोटर सहित केबल वायर आदि की किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली। पीड़ित ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर उचित कार्यवाही करने की मांग की है। ग्राम बालसी निवासी धरमदास प्रधान ने थाना प्रभारी को दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि उसके झारबहाली खेत में 3 एचपी का सोलर पैनल लगाया गया है। विगत 16 नवम्बर की रात्रि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा सोलर पैनल के मोटर, केबल व वायर की चोरी कर ली गई है। इसके अलावा पैनल में लगे अन्य वायर को भी नुकसान पहुंचाया गया है, जिससे उन्हें हजारों का नुकसान हुआ है। ग्रामीण सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि बीते दिनों ग्राम में और भी मोटर पंप की चोरियां हुई हैं, लेकिन उनके द्वारा किसी तरह की शिकायत नहीं करने के कारण मामला सामने नहीं आ पाया।
गौरतलब है कि विगत कुछ दिनों से अंचल में चोरी की घटनाएं बहुत अधिक बढ़ गई है। चोरों के द्वारा मंदिरों, दुकानों, मोटरसायकल आदि को निशाना बनाया जा रहा है। पकड़ में नहीं आने के कारण उनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। इस तरह की चोरियों पर अंकुश नहीं लगाने एवं चोरों के पकड़ में नहीं आने के कारण क्षेत्रवासियों में भी काफी आक्रोश देखा जा रहा है। हालांकि आज थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी के द्वारा कुछ संदिग्ध लोगों को थाने में बुलाकर उनसे पूछताछ की जा रही है। जिससे आगामी दिनों में चोरों के पकड़ने की संभावना भी व्यक्त की जा रही है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?