सराईपाली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बसना के वरिष्ठ चिकित्सक व भाजपा नेता डॉ एन एल अग्रवाल ने किया मुलाक़ात

जनाब खान की खबर
सरायपाली। विगत दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का महासमुंद आगमन हुआ था, जिसमें बसना के वरिष्ठ चिकित्सक और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ एन एल अग्रवाल ने हेलीपैड पर उनसे मुलाकात की और उनका स्वागत किया। वहीं श्री मोदी ने भी आत्मीयता के साथ उनका अभिवादन स्वीकार किया। डॉ अग्रवाल ने बताया कि पूरे विश्व में एक बड़ा मुकाम हासिल करने वाले प्रधानमंत्री मोदी से मिलना अपने आप में एक सौभाग्य है और वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।





