सराईपाली
गाड़ा समाज ने चातुरी नंद को समर्थन देने का लिया संकल्प

जनाब खान की खबर
सरायपाली। विधानसभा सरायपाली के अंतर्गत गाड़ा समाज सरायपाली के तोरेसिंहा परिक्षेत्र में 24 ग्राम के सामाजिक जनों की बैठक आहुत की गई। उक्त बैठक में सर्वसम्मति से समाज प्रमुखों के द्वारा कांग्रेस पार्टी का धन्यवाद किया गया एवं समाज के द्वारा प्रत्याशी श्रीमती चातुरी नंद को पूरा समर्थन देने का संकल्प लिया गया। उक्त बैठक में मुख्य रुप से सरायपाली विधानसभा चुनाव प्रभारी श्याम तांडी, गाड़ा समाज संरक्षक पंचराम चौहान, गाड़ा समाज अध्यक्ष जगदीश चौहान, चमरा दीप, सुंदर चौहान, प्रकाश सोना, लक्ष्मी प्रसाद, नरहरि कुमार, तेजराम नंद, उत्तम दीप, मदन चौहान, होरीलाल चौहान एवं समाज के प्रमुखजन उपस्थित रहे।




