सारंगढ

निर्वाचन ड्यूटी में अनुपस्थित के कारण कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने उप अभियंता ऋषिकेश पटेल को किया निलंबित

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 10 नवम्बर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने नगर पंचायत बरमकेला के उप अभियंता ऋषिकेश पटेल को निलंबित किया है।

ऋषिकेश पटेल की ड्यूटी विधानसभा निर्वाचन के उड़न दस्ता टीम में दल प्रभारी बनाया गया था। श्री पटेल को 2 नवम्बर 2023 को बिना पूर्व सूचना एवं अवकाश स्वीकृत के अपने कर्तव्य में अनुपस्थित रहने के कारण नोटिस दिया गया था। नोटिस का जवाब नही देने और 10 नवम्बर 2023 तक अपने कर्तव्य में अनुपस्थित पाए जाने के कारण उन्हें सस्पेंड किया गया है। नियम अनुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। निलंबन अवधि में श्री पटेल का मुख्यालय कलेक्टोरेट कार्यालय सारंगढ़ होगा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?