श्याम मंदिर अर्जुण्डा में 151 जोड़ों ने किया सामूहिक एकादशी उद्यापन

ज़नाब खान की खबर
सरायपाली। ग्राम अर्जुंडा स्थित श्याम मंदिर में आंचलिक महिला मंडल सरायपाली एवं झारबंद के तत्वाधान में सामूहिक एकादशी उद्यापन का आयोजन किया गया, जिसमें 151 जोड़ों के द्वारा विधि विधान से एकादशी की कथा की गई। आंचलिक महिला मंडल की अध्यक्ष वीणा देवी अग्रवाल एवं बिहारी अग्रवाल ने बताया कि श्याम मंदिर में यह भव्य आयोजन पूरे जिले में पहलीबार आयोजित हुआ है। उक्त आयोजन में सरायपाली, बसना, भंवरपुर, सारंगढ़, पिथौरा, घरघोड़ा, जमशेदपुर, कांटाबांजी, सिंघनपुर, सरसीवां, बागबाहरा, रायपुर आदि अनेक स्थानों से हजारों की संख्या में भक्तगण आए हुए थे।
उक्त एकादशी उद्यापन कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम कल 23 नवंबर को प्रात: देवताओं के आह्वान के साथ कथा प्रारंभ हुआ। इसके पश्चात संध्या कालीन शालिग्राम की बारात शोभा यात्रा श्याम मंदिर से मंडप तक निकाली गई एवं 26 एकादशी कथा का वाचन आचार्य गिरजा शंकर के द्वारा किया गया। वहीं मंदिरा सिंह कोलकाता के द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से 26 कथाओं का चित्रण किया गया। इस कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए हजारों की संख्या में दर्शकगण जुटे रहे। आज प्रात: 24 नवंबर को देवी देवताओं के पूजन पश्चात गौ पूजन किया गया। अंत में151 जोड़ो के द्वारा हवन किया गया तथा पूणार्हुति के बाद भंडारा का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।




