बरमकेला

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार को सौपे ज्ञापन,मांगे पूरी ना होने पर 6 जुलाई को जिला स्तर पर करेंगे धरना प्रदर्शन

बरमकेला – छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में आज जनपद पंचायत के सामने से रैली निकालकर परियोजना ऑफिस बरमकेला में परियोजना अधिकारी खुर्शीद बानो खान के माध्यम से ज्ञापन शासन को सौंपा गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के अध्यक्ष कविता शर्मा रैली का नेतृत्व कर रही थी पदाधिकारियों मे उपाध्यक्ष दुखदाई सारथी,कोषाध्यक्ष सेवती नायक व 400 से 500 के बीच में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका उपस्थित थे।

प्रमुख मांगों में शिक्षाकर्मियों की तरह नीति बनाकर शासकीय कर्मचारी घोषित करना।

सामाजिक सुरक्षा के रूप में मासिक पेंशन समूह बीमा योजना हेतु नीति निर्धारित कर तत्काल लागू करना सेवानिवृत्ति मृत्यु होने पर कार्यकर्ताओं को 5 लाख एवं सहायिकाओं को 3 लाख एकमुश्त भुगतान करना।

सुपरवाइजर के रिक्त पद पर शत प्रतिशत बिना उम्र बंधन के एवं बिना परीक्षा की भर्ती करना।

मिनी आंगनवाड़ी को पूर्ण आंगनवाड़ी केंद्र बनाने एवं मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को दर्ज संख्या कम होने के कारण उन्हें निष्कासित किया गया है उन्हें पुनः समाहित किया जाए

प्रदेश स्तर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं के रिक्त पदों को तत्काल भरा जाए।

पोषण ट्रैक्टर एक और कोई भी कार्य जब तक नेट चार्ज नहीं दिया जाएगा तब तक मोबाइल से कार्य नहीं लिया जावे।

उपरोक्त मांगो को पूर्ण करने के लिए आज बरमकेला विकासखंड के लगभग 400- 500 कार्यकर्ता सहायिकाओं ने प्रदर्शन किया और कहा अगर उनकी मांग 5 जुलाई 22 तक पूर्ण नहीं होती है तो 6 जुलाई को जिला स्तर पर रैली एवं प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा उसके पश्चात शासन मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो मजबूर होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?