बरमकेला

शासकीय उचित मूल्य की दूकान धनिगांव में मृत व्यक्तियों नाम वर्षों से चावल आहरण, साथ ही कई अनियमितता के हुआ शिकायत।

सारंगढ़ बिलाईगढ़// जिले के बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत धनिगांव में राशन वितरण में गड़बड़ी और फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उचित मूल्य दुकान संचालक मनमानी कर रहा है और शासन के नियमों की अनदेखी की जा रही है। सुशासन तिहार और खाद्य विभाग में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज हितग्राही अब कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे और विक्रेता को हटाने की मांग की।

गौरतलब है कि ग्राम पंचायत धनिगांव (आश्रित ग्राम पैकिन और रंगाडीह) में राशन दुकान क्रमांक 4120040267 (YWS) अन्नपूर्णा स्व सहायता समूह द्वारा संचालित है। ग्रामीणों का कहना है कि समूह का विक्रेता न केवल फर्जीवाड़ा कर रहा है, बल्कि महिला हितग्राहियों के साथ अभद्र व्यवहार भी करता है। इस संबंध में ग्राम पैकिन की महिला समूह ने सुशासन त्यौहार में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन आवेदन को बिना किसी कार्रवाई के निराकृत कर दिया गया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और अब वे समूह को हटाने की मांग कर रहे हैं।


शिकायत में लगाए गए गंभीर आरोप
ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर को सौंपे गए आवेदन में राशन विक्रेता पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं :

शक्कर बिना तौले डिब्बे से दी जाती है, जो सामान्यतः 700 से 800 ग्राम ही रहती है।
शक्कर का मूल्य 17 रुपये की जगह 20 रुपये प्रति कार्डधारी से वसूला जाता है।
कोरोनाकाल में शासन द्वारा हितग्राहियों के लिए आई अरहर दाल का वितरण नहीं किया गया।
दुकान महीने में केवल 4-5 दिनों के लिए ही खोली जाती है।
महिला हितग्राहियों के साथ अभद्र व्यवहार और अन्य लोगों के प्रति भी अनुचित आचरण।
मृत व्यक्तियों के राशनकार्ड से फर्जी तरीके से राशन जारी कर भ्रष्टाचार।
उचित मूल्य दुकान में निगरानी समिति का गठन नहीं किया गया है तथा पंचायत पदाधिकारियों को वितरण संबंधी कोई जानकारी नहीं दी जाती।

ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी सुशासन त्यौहार, समाधान शिविर और जिला खाद्य अधिकारी को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अब पुनः कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत दर्ज कर उन्होंने मांग की है कि तत्काल प्रभाव से उक्त स्व सहायता समूह को उचित मूल्य दुकान संचालन से हटाया जाए, ताकि हितग्राहियों को समय पर और पारदर्शी तरीके से खाद्यान्न उपलब्ध हो सके।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?