सरिया

कटंगपाली क्रेशर में चोरी करने वाले बदमाशों को सरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार,हथियार सहित लूट के पैसे भी जप्त।

सरिया:- दिनांक 04.06.2022 की रात्रि थाना सरिया क्षेत्र अंतर्गत हर्ष मिनरल्स (क्रशर) कटंगपाली के ऑफिस में घुसकर तीन अज्ञात व्यक्ति क्रशर के मुंशी को धमकी चमकी देकर मोबाइल व नगदी रकम करीब ₹3000 लूट कर भाग गए थे मामले में सरिया पुलिस द्वारा पीड़ित के लिखित रिपोर्ट पर दूसरे दिन अज्ञात आरोपियों पर लूट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

लूटपाट की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी अभिषेक मीना द्वारा तत्काल थाना प्रभारी सरिया उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर लूटपाट के आरोपियों की पतासाजी के लिए ओडिशा रवाना किया गया l पुलिस टीम घटनास्थल से मिले साक्ष्य के आधार पर संदेहियों की तलाश में ओडिशा के पदमपुर, पाईकमाल, सोहेला और बरगढ़ के कई ठिकानों में दबिश दिया गया आरोपियों के नहीं मिलने पर पुलिस टीम वापस आकर वरिष्ठ अधिकारियों को कार्यवाही से अवगत कराया गया।पुलिस अधीक्षक श्री मीना द्वारा क्षेत्र में घटित लूटपाट की वारदात पर एडिशनल एसपी लखन पटले एवं एसडीओपी सारंगढ़ प्रभात कुमार पटेल को संदिग्ध किस्म के व्यक्तियों पर कार्रवाई करने तथा सूचना तंत्र को और मजबूज किये जाने का निर्देश दिये।वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी सरिया क्षेत्र में बीट आरक्षकों एवं मुखबिरों को सक्रिय कर पेट्रोलिंग को दुरुस्त कर संदेहियों की जानकारी जुटाने निर्देशित किये कि इसी दरम्यान कल दिनांक 09.06.2022 के शाम थाना प्रभारी सरिया कमल किशोर पटेल को बड़े नवापारा बस स्टैंड के पास तीन संदिग्ध युवकों के यामाहा मोटरसाइकिल एफजेडएस में हथियार लहरा कर लोगों को डराने, दहशत फैलाने भय का माहौल पैदा करने की सूचना दिया गया।तत्काल सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना प्रभारी सरिया उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल हमराह स्टाफ के साथ मौके के लिए रवाना हुए।जहां पुलिस की घेराबंदी को देख एक हथियारबंद आरोपी आरोपियों द्वारा दहशत फैलाने हवाई फायर कर पुलिस को दूर करने का प्रयास किया।थाना प्रभारी सरिया व उनकी टीम सुरक्षा नाम 01. दिनेश राव पिता स्व. मधुसुदन राव उम्र 27 वर्ष साकिन पाईकमाल वार्ड क्रमांक 06 थाना पाईकमाल जिला बरगढ उडिसा 02. चंद्रमणी चांद उर्फ सुनील पिता बलराम चांद उम्र 28 वर्ष साकिन कटंगपाली थाना पाईकमाल जिला बरगढ उडिसा 03. रोहित नायक पिता टिकलाल नायक उम्र 24 वर्ष साकिन बैदपाली थाना पाईकमाल जिला बरगढ उडिसा का होना बताये।आरोपियों के कब्जे से 02 नग लोहे का देशी पिस्टल, 02 नग मैक्जीन तथा 05 नग जिंदा कारतूस एवं 01 नग खाली खोखा, 01 नग लोहे का कत्ता, 01 चाकू, यामाहा मोटरसाइकिल एफजेडएस की जप्ती किया गया।आरोपियों से हथियार समेत क्षेत्र में आने के उद्देश्य पूछे जाने पर आरोपी लूटपाट की नियत से आना बताएं और बताएं कि 4 जून को भी सरिया में एक क्रशर में एक व्यक्ति से मोबाइल व ₹3000 लूटपाट किए थे जिसमें खर्च के बाद शेष ₹1400 नकद और लूट की मोबाइल समेत कुल 4 मोबाइल की जप्ती आरोपियों से किया गया है।आरोपी के अपराधिक रिकॉर्ड के संबंध में जिला बरगढ़ उड़ीसा से जानकारी लिया गया जिसमें आरोपी दिनेश राव के 307 के मामले में फरार होना तथा आरोपी रोहित नायक 307 के प्रकरण में जेल जाना तथा मामला न्यायालय के अधीन होने की जानकारी मिली है,आरोपियों के अन्य थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित अपराधों के संबंध में जानकारी लिया जा रहा है।गिरफ्तार आरेपियों को लूट एवं 25,27 आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा रहा है।एडिशनल एसपी लखन पटले, एसडीओपी सारंगढ़ प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन में संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सरिया उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर पंडा, खीरेंद्र जलतारे, आरक्षक रामजी सारथी, दिनेश चौहान ,राजकुमार साव तथा टीकाराम पटेल की सराहनीय भूमिका रही है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
कोसीर बाँधा तालाब में शनि मंदिर की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल। नियमों को ठेंगा: सारंगढ़ वन विभाग के माजरमाटी में धड़ल्ले से चल रही JCB, बीट गार्ड बोले-"तालाब गहरीक... मासूमों की सेहत दांव पर: छेडोरिया आंगनबाड़ी में दूषित जल का सेवन जारी, प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्... सक्ती: हसौद में वन माफिया का तांडव, सरकारी रेस्ट हाउस के पीछे अर्जुन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई; वन विभ... सर्वमंगला क्रशर की मनमानी! बिना लीज के भारी मात्रा में चूना पत्थर स्टॉक, नियमों को ठेंगा। सारंगढ़: वार्ड क्रमांक 07 में 5 दिनों से आतंक मचा रहे हिंसक बछड़े को नपा ने किया रेस्क्यू, CMO की त्... सारंगढ़ में रफ्तार का कहर: अज्ञात XUV ने ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम<... राशन में ‘खंडा’ का खेल? घरघोड़ा में घटिया चावल वितरण पर फूटा जनाक्रोश छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अफसरों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, IG पद के लिए हुआ इंपैनलमेंट धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹99.12 लाख का घोटाला: समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार,भेज...