कोरबा

आधारहीन समाचार के प्रकाशन पर तथाकथित पत्रकार को पसान पुलिस ने भेजा लीगल नोटिस।

कथित पत्रकार को पसान पुलिस का नोटिस.. कबाड़ के मामले में छवि धूमिल करने के प्रयास पर मानहानि की दी चेतावनी…

कोरबा:- प्रदेश के साथ जिलेभर में इन दिनों तथाकथित पत्रकारों की बाढ़ सी आ गई है. अनाधिकृत और गैरमान्यता प्राप्त यूट्यूब चैनल और पोर्टल के जरिये पत्रकार बनकर ऐसे कथित रिपोर्टर लगातार शासकीय कार्यो में बाधा डाल रहे है. इतना ही नहीं बल्कि निजहित के लिए यह कथित पत्रकार और रिपोर्टर प्रशासन, पुलिस और सम्मानित व्यक्तियों पर अनर्गल आक्षेप लगाकर उनकी छवि धूमिल करने का भी प्रयास करते रहते है.

ऐसे ही एक मामले में पसान पुलिस की तरफ से थाना क्षेत्र के एक तथाकथित पत्रकार को मानहानि के मुकदमे से जुड़ा नोटिस जारी किया गया है. नोटिस में पुलिस ने साफतौर पर गलत खबर का प्रकाशन और प्रसारण कर पुलिस की छवि को धूमिल किये जाने और पुलिसकर्मियों मनोबल क्षीण करने के आरोप कथित रिपोर्टर पर लगाए है. पसन् पुलिस की तरफ से उनके अधिवक्ता ने नोटिस के माध्यम से बताया है की विगत 8 अक्टूबर को RM24 News नाम के चैनल में कोटमी के रहने वाले तथाकथित पत्रकार दीपक गुप्ता के द्वारा पसान पुलिस के सम्बन्ध में खबर प्रकाशित की गई थी जो की पूरी तरह से असत्य और भ्रामक थी.

इस समाचार में पसान पुलिस का कबाड़ कारोबारियों से सम्बन्ध होने की बात कहते हुए इसे लोक समाचार और न्यूज नेटवर्क में प्रसारित किया गया था. इससे ना सिर्फ पसान पुलिस बल्कि समूचे कोरबा पुलिस की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया. इस संबध में नोटिस जारी करते हुए तथाकथित पत्रकार को तत्काल माफ़ी मांगने और उपरोक्त खबर का खंडन प्रकाशित करने की चेतावनी दी गई है. पुलिस ने साफ़ किया है की अगर इस मामले में अपुष्ट खबर के लिए माफ़ी नहीं मांगी जाती तो कथित पत्रकार दीपक गुप्ता के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?