Uncategorized

किंकारी जलाशय के पानी से भरने लगे तालाब, निस्तारी की समस्या से मिलेगी निजात।           

देवराज दीपक

सारंगढ़ बिलाईगढ़ / सारंगढ़ जिले के बरमकेला क्षेत्र मे भीषण गर्मी पड़ने के कारण तालाबों का पानी लगातार भाप बनकर तेजी से उड़ रहा है, जिससे ग्रामीण इलाकों मे निस्तारी संकट गहराने  लगा है, जिससे क्षेत्र की निस्तारी समस्या को देखते हुए ओमप्रकाश चौहान (पिंटू ) जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने निस्तारी समस्या दूर करने सिंचाई विभाग के अधिकारी रतिराम से विस्तृत चर्चा कर क्षेत्र मे पानी छोड़ने निवेदन किया जिससे रतिराम प्रभारी एसडीओ सिंचाई विभाग बरमकेला ने गंभीरता से लेते हुए किंकारी जलाशय का पानी नहर व किंकारी नाला मे पानी छोड़ा, किंकारी जलाशय का पानी बीते दिनों छोड़े जाने के बाद ग्रामीण इलाको के तालाब बरमपुरा, बड़े नावापारा, खैरगढ़ी के तालाबों मे भरा जाने लगा है, जिससे एक ओर जहाँ भुजल स्तर बढेगा वही निस्तार की समस्या भी दूर होंगी, ग्रामीण इलाकों मे आज भी निस्तारी का मुख्य साधन तालाब ही है, जिनका जलस्तर कम होने से निस्तारी की समस्या के साथ ही साथ मवेशियों के लिए भी पेयजल उपलब्ध कराने मे लोगो को परेशानी झेलनी पड़ रही है, जिससे ग्राम पंचायत खैरगढ़ी सरपंच वैद्यनाथ साहू व सभी पंचो ने गांव मे निस्तार समस्या जल्द ही दूर हो इसके लिए अथक प्रयास किया गया और नाला से मोटर पम्प के माध्यम से निस्तारी तालाब मे पानी भरा गया, और इस भीषण गर्मी के विकट परिस्थिति मे गांव मे पेयजल व निस्तारी समस्या को दूर करने पर  गांव मे काफ़ी उत्साह का माहौल है, ग्राम पंचायत खैरगढ़ी के सरपंच वैद्यनाथ साहू ने ओमप्रकाश चौहान पिंटू,एवं जन प्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
कोसीर बाँधा तालाब में शनि मंदिर की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल। नियमों को ठेंगा: सारंगढ़ वन विभाग के माजरमाटी में धड़ल्ले से चल रही JCB, बीट गार्ड बोले-"तालाब गहरीक... मासूमों की सेहत दांव पर: छेडोरिया आंगनबाड़ी में दूषित जल का सेवन जारी, प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्... सक्ती: हसौद में वन माफिया का तांडव, सरकारी रेस्ट हाउस के पीछे अर्जुन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई; वन विभ... सर्वमंगला क्रशर की मनमानी! बिना लीज के भारी मात्रा में चूना पत्थर स्टॉक, नियमों को ठेंगा। सारंगढ़: वार्ड क्रमांक 07 में 5 दिनों से आतंक मचा रहे हिंसक बछड़े को नपा ने किया रेस्क्यू, CMO की त्... सारंगढ़ में रफ्तार का कहर: अज्ञात XUV ने ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम<... राशन में ‘खंडा’ का खेल? घरघोड़ा में घटिया चावल वितरण पर फूटा जनाक्रोश छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अफसरों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, IG पद के लिए हुआ इंपैनलमेंट धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹99.12 लाख का घोटाला: समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार,भेज...