दो कार आपस में टकराये, एक की हालत गंभीर,हुआ रायगढ़ रिफर, एक मौक़े पर से फरार।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – सारंगढ़ से कोसीर जानें वाली रास्ते डौकीजोर उदयपुर के पास दो कार में टक्कर हो गई बताया जा रहा दूल्हे से सजी KIA गाड़ी ने रोड किनारे खड़ी अर्टिगा कार को टक्कर मार दी और मौके से चालक फरार हो गया वहीं अर्टिगा वाहन के चालक को गंभीर चोट आई है उपचार के लिए रायगढ़ रिफर किया गया है, वहीं घायल खुडूभाठा निवासी दिवाकर अनंत बताया जा रहा है KIA के वाहन चालक फरार है जिसका जानकारी अभि तक नही मिला है गाड़ी में श्याम सरकार लिखा है मौके पर कोसीर पुलिस पहुंची और घटना की जांच कर रही है।

दिवाकर अनंत का बयान
दिवाकर अनंत का कहना है कि दिवाकर अंनत अपने कार क़ो साइड में खड़ा कर पेशाब करने के लिए कार से बाहर निकला था उसी दौरान एक कार स्पीड से लेंधरा साइड से आती हुई KIA कार पहले दिवाकर अनंत क़ो ठोकर मारा जिससे दिवाकर खेत में जा गिरा और फिर उनके अर्टिगा कार क़ो ठोकर मारा, और KIA कार का ड्राइवर वहां से भाग निकला।







