सारंगढ

लोकसेवक की तरह सभी कार्य करें : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे।

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 22 अप्रैल 2025/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के प्रशासनिक कार्यों के संबंधित समय सीमा का बैठक लिया। कलेक्टर ने कहा कि लोकसेवक की तरह सभी कार्य करें। सुशासन तिहार के आवेदन कोे मानवीय स्तर पर सद्भावना के साथ राज्य सरकार के मंशा अनुरूप जन जन के हित को सर्वोपरि रखते हुए उनके मांग से जुड़े सभी दस्तावेज जो सरकारी तंत्र से मिलना है, उसका व्यवस्था सरकारी तौर पर किया जाए और शत प्रतिशत योजनाओं का लाभ देना जिले के प्रशासनिक अमला का उद्देश्य होना चाहिए। कोई भी मांग या शिकायत आया है उसके निराकरण के संबंध में आवेदक को लिखित में सूचना दे। आवेदनों के निराकरण के लिए आवेदक, अधिकारी कर्मचारी, ठेकेदार आदि फील्ड में जाएं और त्वरित निराकरण करें।  वर्तमान में किए जा रहे सर्वे में छूटे हुए नागरिकों का शत प्रतिशत पंजीयन हो। उन्होंने जिले के अधिकारियों को कहा कि आपके अधीनस्थ कर्मचारी के कार्यों का मॉनिटरिंग आप स्वयं करें। यदि कोई भी कर्मचारी फील्ड में अपने पदीय दायित्व के विरूद्ध रिश्वत, दुर्व्यवहार आदि करता है तो उसे वहां से हटाएं। कलेक्टर ने रिटायर्ड कर्मियों के पेंशन के संबंध में कहा कि सभी विभाग अपने कर्मियों के रिटायर होने के करीब डेढ़ वर्ष पूर्व से पेंशन के सभी कार्य को शुरू कर दें ताकि उनके रिटायर्ड के दिन सभी प्रकार के स्वत्व और अन्य राशि का भुगतान तत्काल हो जाए। इस अवसर पर जिले के सभी अधिकारी उपस्थित थे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सुवाताल में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही सीसी रोड: RES विभाग की चुप्पी ने खड़े किए गंभीर सवाल! सारंगढ़ में नाथलदाई क्रशर संचालक की मनमानी, लीज पर खनन नहीं फिर भी करोड़ों की रॉयल्टी पर्ची जारी! बरमकेला बीज निगम में लाखों की झोल,बीज निगम प्रबंधक,समिति प्रबंधक और किसानों ने लगाया सरकार को लाखों ... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 धान खरीदी में बड़ा खेल, जिम्मेदार कौन—किसान या अधिकारी? छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य 'विष्णु महायज्ञ' एवं 'बटुक संस्कार' संपन्न... सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह...