सारंगढ

सुवाताल में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही सीसी रोड: RES विभाग की चुप्पी ने खड़े किए गंभीर सवाल!

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के सारंगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सुवाताल के आश्रित ग्राम महकमपुर से भ्रष्टाचार और सरकारी राशि की बंदरबांट की एक गंभीर तस्वीर सामने आ रही है। यहाँ बन रहे सीसी रोड निर्माण में गुणवत्ता की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं, लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि तकनीकी देखरेख की जिम्मेदारी संभालने वाला RES (ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा) विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है।

कागजों पर मज़बूत, ज़मीन पर खोखली है सड़क

ग्रामीणों ने मौके पर हो रहे निर्माण कार्य को देखकर अपना कड़ा विरोध किया है। आरोप है कि सड़क निर्माण में शासन के निर्धारित मापदंडों को ताक पर रख दिया गया है:

बेस का अता-पता नहीं:- बिना उचित बेस तैयार किए और बिना समतलीकरण के सीधे कांक्रीट बिछाया जा रहा है।
मोटाई में भारी कटौती: सीसी रोड की जो मोटाई ड्राइंग-डिजाइन में होनी चाहिए, उसमें भारी हेराफेरी की जा रही है।
घटिया सामग्री का उपयोग: सीमेंट और रेत के अनुपात में गड़बड़ी कर सिर्फ ‘सफेद परत’ बिछाने का काम हो रहा है।

RES विभाग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

इस पूरे मामले में ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा (RES) के इंजीनियर और एसडीओ की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। नियमतः किसी भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांचने के लिए विभाग के तकनीकी अधिकारियों को मौके पर मौजूद होना चाहिए, लेकिन महकमपुर में अधिकारीयों के अनुपस्थिती से निर्माण एजेंसी अपनी मनमर्जी चला रहे हैं।
स्थानीय ग्रामीण….ऐसा लगता है कि RES विभाग के अधिकारियों ने दफ्तर में बैठकर ही सड़क की गुणवत्ता को ‘ओके’ मान लिया है। जनता के टैक्स के पैसे की इस तरह बर्बादी विभाग की घोर उदासीनता और मिलीभगत का प्रमाण है!

ग्रामीणों का अल्टीमेटम: “जांच नहीं तो आंदोलन”

आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि यदि बिना गुणवत्ता सुधार के निर्माण जारी रहा, तो यह सड़क पहली बारिश भी नहीं झेल पाएगी। शासन की लाखों की राशि कुछ ही महीनों में धूल बनकर उड़ जाएगी। ग्रामीणों ने मिडिया के माध्यम से जिला प्रशासन से मांग की है कि:

1. वर्तमान निर्माण कार्य की निष्पक्ष तकनीकी जांच हो।
2. निर्माण एजेंसी और लापरवाह RES अधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
3. सड़क का निर्माण शासन के मापदंडों के अनुरूप फिर से कराया जाए।

अब देखना यह होगा कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ का जिला प्रशासन इस खुले भ्रष्टाचार पर संज्ञान लेता है या फिर महकमपुर की जनता को भ्रष्टाचार की धूल फांकने के लिए छोड़ दिया जाएगा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सुवाताल में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही सीसी रोड: RES विभाग की चुप्पी ने खड़े किए गंभीर सवाल! सारंगढ़ में नाथलदाई क्रशर संचालक की मनमानी, लीज पर खनन नहीं फिर भी करोड़ों की रॉयल्टी पर्ची जारी! बरमकेला बीज निगम में लाखों की झोल,बीज निगम प्रबंधक,समिति प्रबंधक और किसानों ने लगाया सरकार को लाखों ... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 धान खरीदी में बड़ा खेल, जिम्मेदार कौन—किसान या अधिकारी? छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य 'विष्णु महायज्ञ' एवं 'बटुक संस्कार' संपन्न... सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह...