धान खरीदी में बड़ा खेल, जिम्मेदार कौन—किसान या अधिकारी?

बीज निगम बरमकेला एवं समिति में दोहरी धान बिक्री का मामला, जांच पर सन्नाटा।
बीज निगम बरमकेला में गड़बड़ी पर पर्दा, कार्रवाई कब?
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के बरमकेला स्थित बीज निगम में धान खरीदी को लेकर एक गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक ही किसान द्वारा एक ही खसरा नंबर के तहत बीज निगम बरमकेला और दूसरी समिति में धान बिक्री किए जाने का मामला उजागर हुआ है, जिससे लाखों रुपए के घोटाले की आशंका जताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस तरह की दोहरी बिक्री बिना विभागीय मिलीभगत के संभव नहीं है। सवाल उठ रहा है कि आखिर इस अनियमितता के लिए जिम्मेदार कौन है—वह किसान जिसने नियमों का उल्लंघन करते हुए दो जगह धान बेचा, या फिर वे संबंधित प्रबंधक और अधिकारी, जिन्होंने बिना जांच के खरीदी प्रक्रिया पूरी कर ली।
इस मामले को लेकर क्षेत्र में लगातार खबरें प्रकाशित की जा रही हैं, लेकिन अब तक किसी प्रकार की जांच या कार्रवाई सामने नहीं आई है। इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
यदि समय रहते इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की गई, तो भविष्य में इस तरह की अनियमितताएं और बढ़ सकती हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल्द कार्रवाई कर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की जरूरत है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर कब जागता है और क्या कार्रवाई करता है।



