सारंगढ
स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित।

रायपुर – प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी व लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को दृष्टिगत रखते हुये छत्तीसगढ़ राज्य शासन एतद् द्वारा शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त, अशासकीय शालाओं हेतु घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश 01.05.2025 से 15.06.2025 में आंशिक संशोधन करते हुये, दिनांक 25.04.2025 से 15.06.2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है





