सारंगढ

नहर मरम्मत में गुणवत्ताविहीन कार्य नहीं होना चाहिए : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे।

कलेक्टर ने जल संसाधन अधिकारियों के साथ बैठक किया।

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 23 अप्रैल 2025/ कलेक्टर डॉ  संजय कन्नौजे ने कलेक्टर कक्ष में जल संसाधन विभाग के तीनों ब्लॉक के अधिकारियों के साथ बैठक किया। कलेक्टर ने जिले के जल संसाधन विभाग के डिवीजन, अंतर्जिला बैराज (साराडीह, मिरौनी, कलमा), जिले के जलाशय केडार, किंकारी और पुटका की स्थिति, आगामी कार्ययोजना, बजट, सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदन आदि के संबंध में अधिकारियों से चर्चा किए। उन्होंने अधिकारियों को नहर मरम्मत का कार्य गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठेकेदार के हर स्टेज के कार्य का निरीक्षण करें, कोई दरार नहीं हो, कोई गुणवत्ताविहीन कार्य नहीं होना चाहिए। कलेक्टर ने महानदी और ओडिशा राज्य के समीप बसे गांव सांकरा के उद्वहन सिंचाई परियोजना के प्रक्रिया, टेंडर के संबंध में अधिकारियों से चर्चा किए। इसके साथ ही जल संसाधन विभाग से जुड़े सभी भू अर्जन के स्थिति, कोर्ट केस, जवाब आदि के संबंध में अधिकारी और कर्मचारी को निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीओ रतिराम, आराधना पटेल सहित इंजीनियर आदि उपस्थित थे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सुवाताल में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही सीसी रोड: RES विभाग की चुप्पी ने खड़े किए गंभीर सवाल! सारंगढ़ में नाथलदाई क्रशर संचालक की मनमानी, लीज पर खनन नहीं फिर भी करोड़ों की रॉयल्टी पर्ची जारी! बरमकेला बीज निगम में लाखों की झोल,बीज निगम प्रबंधक,समिति प्रबंधक और किसानों ने लगाया सरकार को लाखों ... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 धान खरीदी में बड़ा खेल, जिम्मेदार कौन—किसान या अधिकारी? छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य 'विष्णु महायज्ञ' एवं 'बटुक संस्कार' संपन्न... सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह...