Uncategorized

महिला वकील हत्याकांड : आरोपी के खिलाफ मजबूत डिजिटल और भौतिक साक्ष्य

सोशल मीडिया अफवाहों से बचने की अपील

रायगढ़, 17 मई 2026।

रायगढ़ पुलिस ने महिला वकील आराधना सिदार हत्या प्रकरण में बड़ा खुलासा करते हुए दावा किया है कि आरोपी लोकनाथ पटेल के खिलाफ मजबूत भौतिक और डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा चुके हैं, जो न्यायालय में अभियोजन पक्ष को मजबूती प्रदान करेंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता में मामले की विस्तृत जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतका आराधना सिदार और आरोपी लोकनाथ पटेल की पहचान वर्ष 2024 में फेसबुक के माध्यम से हुई थी। बाद में दोनों के बीच बातचीत और नजदीकियां बढ़ीं। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से विवाहित था, जबकि मृतका उस पर विवाह का दबाव बना रही थी। इसी को लेकर आरोपी ने सुनियोजित तरीके से हत्या की साजिश रची।

एसएसपी ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए मृतका के मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया और उसकी बहन व सहेलियों से महिला की आवाज में बात कर उन्हें गुमराह करने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा पुष्टि के लिए कराए गए कॉल में आरोपी ने महिला की आवाज निकालकर बात भी की, जिसे उसने पूछताछ में स्वीकार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतका का मोबाइल फोन, घटना के समय पहने गए कपड़े, कॉल रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण डिजिटल व भौतिक साक्ष्य जब्त किए हैं। इन सभी साक्ष्यों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और अपुष्ट जानकारियों से बचने की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास मामले से जुड़ा कोई तथ्य या साक्ष्य हो, तो वह पुलिस जांच में सहयोग करे।

उन्होंने कहा कि रायगढ़ पुलिस इस संवेदनशील हत्या प्रकरण की जांच पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और वैज्ञानिक आधार पर कर रही है तथा दोषी को कानून के दायरे में रहकर कड़ी से कड़ी सजा दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।

 

रिपोर्ट – सुनील जोल्हे

BREAKING
कोसीर बाँधा तालाब में शनि मंदिर की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल। नियमों को ठेंगा: सारंगढ़ वन विभाग के माजरमाटी में धड़ल्ले से चल रही JCB, बीट गार्ड बोले-"तालाब गहरीक... मासूमों की सेहत दांव पर: छेडोरिया आंगनबाड़ी में दूषित जल का सेवन जारी, प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्... सक्ती: हसौद में वन माफिया का तांडव, सरकारी रेस्ट हाउस के पीछे अर्जुन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई; वन विभ... सर्वमंगला क्रशर की मनमानी! बिना लीज के भारी मात्रा में चूना पत्थर स्टॉक, नियमों को ठेंगा। सारंगढ़: वार्ड क्रमांक 07 में 5 दिनों से आतंक मचा रहे हिंसक बछड़े को नपा ने किया रेस्क्यू, CMO की त्... सारंगढ़ में रफ्तार का कहर: अज्ञात XUV ने ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम<... राशन में ‘खंडा’ का खेल? घरघोड़ा में घटिया चावल वितरण पर फूटा जनाक्रोश छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अफसरों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, IG पद के लिए हुआ इंपैनलमेंट धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹99.12 लाख का घोटाला: समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार,भेज...