सेवा सहकारी समिति मर्यादित हरदी में किसानों का हो रहा शोषण,सूखती के नाम पर किया जा लूट,यहाँ नही किया जाता कोई भी नियमों का पालन।

सारंगढ़:-सारंगढ़ क्षेत्र की धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों के आंखों के सामने धांधली हो रहा है लेकिन नियम का हवाला देकर किसानों की मुंख बंधिर कर दिए जा रहे है प्रबंधक जहाँ किसानों से तौल मे 200 से 300 ग्राम धान बढ़ा कर लिया जा रहा है और सोचने वाली बात यह है कि धान की नमी 15 प्रतिशत होने के बाद भी अत्यधिक धान किसानों से हर तौल पर लिया जा रहा है आपको बता दे ताजातरीन मामला हरदी उपार्जन केन्द्र का है जहाँ किसानों के धान की नमी, नियमानुसार 17 से कम तक का लिया जा रहा है लेकिन फिर भी सूखती के नाम पर 200 से 300 ग्राम धान अधिक हर तौल पर लिया जा रहा है ,ऐसे ही एक किसान का तौल हुआ धान, फिर से तौल कराया गया, जहाँ पर लगभग 500 से 600 ग्राम धान इजाफा हुआ जिसमे सूखती के रूप में 200 से 250 ग्राम और दे भी दिया जाए तब भी अत्यधिक धान किसानों से लिया जा रहा है,

तौल करने वाले हेमाल द्वारा बताया गया कि जिस धान को तौल किया गया था उस धान का नमी 15 प्रतिशत था। इस बात से साफ जाहिर हो रहा है कि किसानों के साथ कैसे नमी के नाम पर लूट किया जा रहा है अगर इस आंकड़े को धान की पूरी खरीदी के अनुसार देखा जाए तो सैकड़ों क्विंटल धान उपार्जन केन्द्र में शुद्ध बचेगा जिसका सारा लाभ हरदी वाले प्रबंधक उठाएंगे। और लाखो का मुनाफा उठाएंगे ।अगर इसकी पूर्ण जांच करे तो सारा खेला सामने आ जाएगा इतना ही नहीं कलेक्टोरेट कार्यालय की खाद्य शाखा मे लिखा हुआ है कि धान सुबह 9 बजे से तौल शुरू होना है लेकिन तौल के नियम को ताख में सारा खेल खेला जा रहा है,अधिकतर उपार्जन केन्द्रों में 2 बजे के बाद ही तौल किया जा रहा है जिसके चलते किसानो को देर रात तक उनके बारी का इंतजार करना पड़ रहा है सुबह से किसान बैठे बैठे शाम रात हो जाता है। वही तौल जल्दी नहीं होने की वजह से किसान काफी परेशान नजर आते है। आपको बता दे हरदी धान उपार्जन केंद्र में नोडल अधिकारी नही रहने के कारण प्रबंधक का मनमानी चरम सीमा पर है।।




