Uncategorized

जरा संभलकर…इस नमकीन को खाने से आप हो सकते है बीमार….

सारंगढ़। बाजार और आस पास के किराना स्टोर्स में बिकने वाले मद्रासी मिक्स्चर से नमकीन का स्वाद अगर आपकी जुबान पर चढ़ा हुआ है, तो उसको चखने से पहले जरा संभल जाइए। आपके मुंह में स्वाद घोलने वाला यह नमकीन आपके दिल तक असर कर रहा है। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ के दुकान और बाजार में बिकने वाले नमकीन को स्वादिष्ट बनाने के लिए निर्माता मद्रासी मिक्सचर सारंगढ़ के द्वारा घटिया किस्म की तेल का इस्तेमाल कर रहे है। पैकिंग करते समय बुजुर्ग महिलाओं,बच्चों से बिना कोई व्यवस्थित स्थान के, महिलाओं,बच्चों का न तो स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जा रहा है , और न ही सेफ़्टी के लिए हैंड क्लोस दिया गया और न ही हेयर क्लोस दिया गया,जिससे नमकीन के रूप में बीमारी परोशा जा रहा है। वही मिली जानकारी से पैकिंग करवाया जा रहा है,नमकीन में न तो पैकिंग का तिथि दरसाया गया। और न ही एक्सपायरी होने की तिथि अंकित किया गया जिससे 1 साल की नमकीन को भी सेलिंग किया जा सकता है। खाने वाले व्यक्ति को बड़े बड़े बीमारी का सामना करना पढ़ सकता है।
तेल के साथ खतरनाक रसायन का इस्तेमाल
नमकीन बनाने के लिए रसायन की मात्रा जरूरी है लेकिन अधिक मात्रा से लोगों में हार्ट ब्लॉकेज की शिकायत सामने आ सकती है। नमकीन में सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले रसायन की ज्यादा मात्रा मद्रासी मिक्स्चर सारंगढ में बनाया जा रहा है। नमकीन की स्वाद में ही गड़बड़ सामने आ रहा है। क्योंकि खाने वाले स्वाद बताते है कि मद्रासी मिक्स्चर में बनने वाला की स्वाद तैलीय और अलग तरह का आ रहा है,जिसमे जांच आवश्यक है।
मिलावट की शिकायत बहुत जल्द
सारंगढ के स्थानीय व्यक्तिओ से पता चला कि खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम को बहुत जल्द उच्च लेबल में शिकायत देने की बात कर रहे है।
त्योहार में अधिक मिलावट की सम्भावनाये
हमेशा से ही मद्रासी मिक्स्चर सारंगढ़ में मिलावट तो होता ही है,लेकिन आने वाले दिनों में त्योहार में नमकीन की भारी मात्रा में बिक्री की संभावना है जिससे इसके चलते मिलावट की आशंका और भी बढ़ गई है।
मिलावट करके बढ़ा रहे एक्सपायरी डेट
मद्रासी मिक्सचर सारंगढ़ के द्वारा बाजार में बिक रहे नमकीन में बिना एक्सपायरी डेट के बेचा जा रहा है जिसमे न तो पैकिंग डेट है। और न ही एक्सपायरी डेट जिससे कम्पनी अपनी निजी फायदा के लिए एक्सपायरी डेट बढाने के लिए डेट नही डाल रहे है।
सारंगढ़ के अधिकारी नही है गम्भीर
सारंगढ़ मद्रासी मिक्स्चर में अभी तक सम्बन्धित विभाग की गाज नही गिर पाई इसका कारण यही हो सकता है,की विभाग को मोटी प्रसाद की दोना मिल रहा होगा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
कोसीर बाँधा तालाब में शनि मंदिर की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल। नियमों को ठेंगा: सारंगढ़ वन विभाग के माजरमाटी में धड़ल्ले से चल रही JCB, बीट गार्ड बोले-"तालाब गहरीक... मासूमों की सेहत दांव पर: छेडोरिया आंगनबाड़ी में दूषित जल का सेवन जारी, प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्... सक्ती: हसौद में वन माफिया का तांडव, सरकारी रेस्ट हाउस के पीछे अर्जुन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई; वन विभ... सर्वमंगला क्रशर की मनमानी! बिना लीज के भारी मात्रा में चूना पत्थर स्टॉक, नियमों को ठेंगा। सारंगढ़: वार्ड क्रमांक 07 में 5 दिनों से आतंक मचा रहे हिंसक बछड़े को नपा ने किया रेस्क्यू, CMO की त्... सारंगढ़ में रफ्तार का कहर: अज्ञात XUV ने ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम<... राशन में ‘खंडा’ का खेल? घरघोड़ा में घटिया चावल वितरण पर फूटा जनाक्रोश छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अफसरों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, IG पद के लिए हुआ इंपैनलमेंट धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹99.12 लाख का घोटाला: समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार,भेज...