सारंगढ

जिला खाद्य अधिकारी के संरक्षण से बना दर्जनों अवैध राशन कार्ड?

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सारंगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत रातों रात दर्जनों राशन कार्ड बन क़र तैयार हो गया, जिसमें सारंगढ़ जनपद पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी द्वारा बना राशनकार्ड पर नोट सीट नहीं चढ़ाया गया है वही लगभग 82 राशन कार्ड में से 20 राशन कार्ड वैध और 62 राशन कार्ड अवैध तरीके से बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक जनपद CEO एवं राशन कार्ड शाखा ऑपरेटर नें 62 फर्जी राशनकार्ड कैसे बन गया है सोच क़र शिकायत के लिए थाना सारंगढ़ पहुंचे थे। अब सोचने वाली बात यह है कि लगभग 62 अवैध राशनकार्ड बना कैसे, अब सवाल यह उठता है कि सारंगढ़ जनपद CEO द्वारा उक्त अवैध राशनकार्ड का नोट सीट नहीं चढ़ाया गया है,तों राशनकार्ड बना कहाँ से ? सूत्र – आश्चर्य की बात यह है कि जनपद पंचायत सारंगढ़ की लॉगिन आई.डी.से CEO के नंबर हटा दिया गया था जिससे अवैध राशनकार्ड बनाया जा सके।

कहीं न कहीं अवैध राशनकार्ड का बनना जिला खाद्य अधिकारी के ओर इशारा करता है क्योकि ID पासवर्ड (एडमिन पेनल) जिला खाद्य अधिकारी के पास होता है जहां से लगभग 62 अवैध राशनकार्ड फर्जी तरीके के बनाया गया है। क्या इस धांधली में स्वयं जिला खाद्य अधिकारी है या फिर उनके ऑपरेटर जो हमेशा उनके आई.डी.पासवर्ड के साथ खेलते रहतें है?

लिखेंगे वही जो सच है……..

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?