सारंगढ

NSS के सेवार्थियों ने निकाली स्वच्छता रैली।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – स्वच्छता ही सेवा है इस भाव से राष्ट्रीय सेवा योजना के सेवार्थियों ने स्वच्छता रैली निकाल कर सारंगढ़ नगर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। माननीय श्री धर्मेश कुमार साहू कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़, श्री हरिशंकर चौहान जिला परियोजना निदेशक सारंगढ़ बिलाईगढ़ ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छ शहर बनाने अपील किया। शासकीय महाविद्यालय सारंगढ़, सीपीएम कालेज, श्रीराम महिला कालेज, शास कन्या उच्चतर माध्यमिक सारंगढ़, सेजेस सारंगढ़ के बच्चों सहित एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों ने पूरे लगन से कलेक्ट्रेड परिसर से होते हुए बाजार चौक ,बस स्टैंड नगर भ्रमण करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत का नारा लगाते हुए नगर वासियों को जगाने का कार्य किया। स्वच्छता के साथ साथ इस धरा को हरित करने का भी निवेदन किया।एक पेड़ इस मां भारती के नाम पर लगाने अपील किया। इस दौरान एल पी पटेल जिला शिक्षा अधिकारी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़, महेंद्र अग्रवाल सामाजिक कार्यकर्ता, लोकेश्वर पटेल जिला संगठक एनएसएस, भागवत प्रसाद साहू जिला नोडल एनएसएस, कार्यक्रम अधिकारी सहस राम साहू, आशाकिरण मिंज, वीरेंद्र जोल्हे, राजकुमार जांगडे, दीपक ठाकुर, गजेंद्र चौहान, गोपाल साहू,कमलकांत यादव,प्रियंका सिंह ठाकुर, नितीन ठाकुर, वैष्णव सर एनसीसी कर्नल,कलेक्टर ऑफिस कर्मचारी,मीडिया, नगरवासी सहित NSS व NCC के बच्चें उपस्थित रहें।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?