छात्रसंघ नें प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन,मुख्यमंत्री के नाम पर अनुविभागीय अधिकारी सारंगढ़ को सौंपा ज्ञापन।

प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एल. पी. पटेल के गलत कार्यव्यवहार के कारण से मूल पद पर भेजने या अन्यत्र जिला में स्थानांतरित करने की मांग।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – दिनांक 20/09/2024 को भारत माता चौक पर छात्रसंघ द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया, छात्रसंघ का मांग है कि विवादित प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एल पी पटेल को अपने मूल पद पर भेजा जाए। वहीं छात्रों के हित देखते हुए छात्रसंघ द्वारा मुख्यमंत्री के नाम पर अनुविभागीय अधिकारी सारंगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया है।
ज्ञापन के अनुसार – एल.पी. पटेल प्राचार्य, शास.उ.मा.शाला धनसीर वि.खं. बिलाईगढ़ जिला- सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ.ग.) को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी का दायित्व सौपा गया है। इस आदेश के संबंध में निम्न बिन्दु पर आपत्ति प्रस्तुत किया जा रहा है, एल पी पटेल को कापन में छात्रों से 500-500 रु की अवैद्य उगाही / वित्तियानियमित पर निलंबन किया गया था, निलंबन को बहाल कर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के जिला शिक्षा अधिकारी के विकल्प पर नवीन पदस्थापना करने हेतु आदेशित किया गया था, जिसके तहत तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा एल पी पटेल को शा. उ. मा. वि. धनसीर में प्राचार्य के पद पर दिनांक 23/02/24 को पदस्थापना कलेक्टर के अनुमोदन उपरांत किया गया लेकिन इन्होंने दि. 13/03/24 (कुल 20 दिन) तक अपने उच्च अधिकारियों के आदेश का पालन नहीं किया व कार्यभार सम्बन्धित विद्यालय में ग्रहण नहीं किया गया दि. 13/03/24 को एल पी पटेल का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी का आदेश सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला हेतु आता है, 13/03/24 तक धनसीर में कार्यभार ग्रहण ही नही किया था, इन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी आदेश आने के बाद दि. 14/03/24 को कार्यभार ग्रहण किया अतः एल पी पटेल का जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त आदेश निरस्त मना जाय, हाईकोर्ट के आदेश की अव्हेलना दिनांक 23/03/24 को माननीय उच्च न्यायालय द्वारा इन्हे जिला शिक्षा अधिकारी पद पर नहीं रहने का आदेश देते हुए पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी को स्टे दिया गया जिसपर कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ बिलाईगढ़, के आदेश क्र. 1269 के तहत पुनः एल पी पटेल को शा. उ. मा. वि. धनसीर का प्राचार्य बनाया गया लेकिन इन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया,
अतः दि. 28/03/24 से 11/08/24 तक (कुल 135 दिन) तक आचार संहिता व बिना अवकाश स्वीकृति के अपने कर्तव्य पर अनुपस्थित रहा, आपसे निवेदन है कि कई प्रकरण में दोषी पाये गये स्थानीय सारंगढ़ निवासी श्री एल.पी. पटेल को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला में किसी भी पद पर पदस्थ नही करने एवं इनकी स्थानांतरण अन्य जिला में करें उक्त पद पर स्थानान्तरण/प्रभार को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर मूल पद पर भेजने की कृपा करे
वातमान प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एल पी पटेल, जो को कई प्रकार के असामाजिक गतिविधियों एवं विधि विरुद्ध कार्यों से सीधा संलिप्त रहे हैं वा शासन द्वारा निलंबित भी रहे हैं जो निम्न है :-
1.- 4 नवंबर 2013 को सारंगढ़ विकासखंड़ के तात्कालिक विकासखंड शिक्षा अधिकारी के साथ शास. मल्टीपरपस स्कूल सारंगढ़ के प्राचार्य एल. पी. पटेल को कलेक्टर रायगढ़ ने निलंबित कर दिया है। उनके ऊपर शिक्षा कालोनी में अपने शासकीय आवास गृह में आपत्तिजनक स्थिति में कॉलगर्ल के साथ पकड़ा गया था। जिसके कारण से कमिश्नर बिलासपुर संभाग ने इसको निलंबित कर दिया था। इनके खिलाफ कार्यवाही को लेकर छात्र संगठनो ने रैली निकालकर प्रदर्शन भी किया था।
2.- छ.ग. राज्य ओपन स्कूल रायपुर के द्वारा 2009-10 में पहली बार आयोजित कक्षा 12वी की परीक्षा में उनकी पुत्री कु. पूजा पटेल भी सम्मलित हुई तथा 74 प्रतिशत अंको के साथ प्रावीण्य सूची में प्रदेश में 3 रॉ स्थान प्राप्त किया था। इसकी शिकायत होने पर हुई जांच में बतौर व्याख्याता के रूप में पदस्थ श्री.एल.पी. पटेल को नकल कराने का दोषी पाया गया था तथा उनकी पुत्री कु. पूजा पटेल का परिक्षा परिणाम को निरस्त
कर दिया गया। श्री एल.पी. पटेल को ओपन स्कूल के परीक्षा संबंधी कार्यों से ब्लैक लिस्टेड किया गया है।
3.- छ.ग. शासन स्कूल शिक्षा विभाग का आदेश क्र. एफ 1-20/2023/20-2 नया रायपुर (छ.ग.) दिनांक 19/06/2023 के आदेशानुसार शास. उच्च. माध्य. विद्यालय कापन में प्राचार्य पद पर रहते हुए प्रति छात्र 500 रुपये का अवैध उगाही का आरोप प्रमाणित पाया गया। जिसके कारण से उन्हे निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा) बिलासपुर नियत किया गया है। इस प्रकार से लगभग 8 माह निलंबित रहने के बाद फरवरी माह में ही इनको बहाल किया गया तथा प्राचार्य, शास.उ.मा.शाला धनसीर विकासखंड़-बिलाईगढ़ जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ.ग.) में पदस्थ किया गया है
- कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ के द्वारा आदेश क्रमांक 28/स्था/2018-19 दिनांक 02-01- 2019 को श्री एल.पी. पटेल के खिलाफ प्राप्त शिकायत की पुष्टी होने पर उनको प्राचार्य शास. बहु.उ.मा.शाला सारंगढ़ के प्राचार्य पद से हटाकर शास.उ. मा.शाला साल्हे ओना बरमकेला में पदस्थ किया गया था।
- प्राचार्य द्वारा उसी विद्यालय में वर्ष 2011-12 में विद्यार्थियों को आंदोलन के लिये उकसाया गया था, व शासन के दिशा निर्देशों को उल्लंघन किया गया था, जिस पर रायगढ कलेक्टर महोदय ने इन्हें निलंबित किया था, समाचार पत्र की छायाप्रति संलग्न है।
6. बार-बार माननीय उच्च न्यायालय से 2012 से 2019 तक स्थगन प्राप्त करना उक्त प्राचार्य एल०पी०पटेल के द्वारा 2012 से 2019 तक कई प्रकरणों में उच्च न्यायालय से स्टे लेकर तथा अभ्यावेदन न आने तक न्यायालय के आदेश का दुरूपयोग करते हुए छात्रों को प्रताडित किया जाता है।
7. फरवरी 2019 में विद्यालय में 10 दिन अनुपस्थित होने के बावजुद विद्यालय के रजिस्टर में प्राचार्य एल०पी०पटेल का दस्तखत पाया जाना- फरवरी माह में 10 दिन तक विद्यालय न आने के बाद भी विद्यालय की उपस्थित रजिस्टर में उक्त प्राचार्य का हस्ताक्षर पाया गया, जिसे जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ द्वारा भी अपने पत्र क्रमांक 1212 दिनांक 26-02-2019 में प्रमाणित किया गया है।
8. जिले में शैक्षणिक मौहोल निर्मित करने में अक्षम होना जिले में अध्ययरत विद्यार्थियों एवं शिक्षको हेतु सुगम अध्ययन-अध्यापन, के मौहोल का निर्माण करने में वे अक्षम है, व पूरे जिले में भय जैसे माहौल हैं, जिससे उनके विरूद्ध कोई आवाज न उठावे। अतः शिक्षा का अवसर न देकर क्षेत्र के एस०टी० एस०सी० वर्ग के छात्र छात्रों को शिक्षा से वंचित रखा जा रहा है
इनके अलावा भी कई ऐसे प्रकरण और अनियमितता है जिसके कारण से शिक्षा विभाग की छबि धूमिल हुई है। और कई छात्र संगठनों के द्वारा किया गया आंदोलनो के कारण से ही एल. पी. पटेल के खिलाफ कई बार कार्यवाही हुई है। ऐसे मे अब फिर से उसी विवादित प्राचार्य एल.पी. पटेल को सारंगढ़-बिलाईगढ़ का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर प्रभार सौंपे जाने से क्षेत्र में शासन / प्रशासन के प्रति गलत संदेश जा रहा
अतः आपसे निवेदन है कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्त श्री.एल.पी. पटेल के खराब कार्यव्यव्हार एवं कई प्रकरणो मे निलंबित होने और जांच में दोषी पाये जाने के मामलो के वजह से उनकी छबि काफी नकरात्मक हो गई है, जिसमे इनके बहुत खराब कार्यव्यवहाय एवं इनके इस जिले में आने से क्षेत्र में शिक्षा विभाग का माहौल खराब हो रहा है, आए दिन इनके विरोध में उग्र आन्दोलन व धरना प्रदर्शन हो रहा है साथ ही कई सारे असामाजिक गतिविधियों में इनका संलिप्तता रहा है, और इनका व्यक्तित्व भी जिला के सबसे विवादित है, ऐसे में एल.पी. पटेल को जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर प्रभार प्रदान करने से क्षेत्र में गलत संदेश जा रहा है। इस पर त्वरित निर्णय लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पद पर किसी अन्य अधिकारी- प्राचार्य की नियुक्ति करवाने की कृपा करें साथ ही इन्हे इनका मूल पद पर भेजे या अन्यत्र जिला में स्थानांतरित करने की कृपा करें ।







