सारंगढ़ क़ृषि विभाग की घोर लापरवाही,कृषक उन्नति योजना के कार्यक्रम मे किसानों को रहना पड़ा भूखा पेट!

सारंगढ़ – दिनांक 12 मार्च, दिन मंगलवार को प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदे गये धान में MSP के बाद अब अंतर की राशि भुगतान किया गया है। मोदी के गारंटी और विष्णु देव साय के सुशासन से 24.72 लाख किसानों को प्रति एकड़ 19257 रुपए के मान से बैंक खातों में 13 हजार 320 करोड़ रूपये अंतरित किया गया। जिसमें सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ विकासखंड साहू भवन मे आदान सहायता राशि विवरण समारोह का कार्यक्रम किया गया,
वहीं वर्चुअल बैठक में आये किसानों को कृषि विभाग द्वारा बासी खराब पूड़ी सब्जी खिलाया गया, कृषि विभाग सारँगढ़ के द्वारा खराब व्यवस्था का आलम नजर आ रहा था, जिसमें सारंगढ़ विकासखंड सारंगढ़ क्षेत्र के किसानों ने बासी पूड़ी सब्जी को कुछ हिस्सा को खा कर बाहर फेक दिया वहीं कुछ किसानों को पूछे जाने पर, कहने लगा की पूड़ी सब्जी खराब हो गया है जिसके कारण पूड़ी सब्जी को खाने के बजाय बाहर कूड़ा दान मे डालना पढ़ रहा है।
वहीं कुछ किसानों ने सुबह से खाली पेट बैठे और भूख के कारण बासी पूड़ी सब्जी को खाने के लिए मजबूर थे।
किसानों ने कृषि विभाग के ऊपर आक्रोश व्याप्त किया और कहा 11बजे से बैठे हुये है और हमे इस तरह का बासी हुआ खराब नाश्ता परोसा गया गर्मी में तबियत खराब होने की आशंका जताया और मुख्यमंत्री के वर्चुअल सम्बोधन के बीच उठकर आधे से ज्यादा किसान चले गए।

क्या कहते है अधिकारी
ज़ब क़ृषि विभाग के अधिकारी SDO से उक्त विषय के सम्बन्ध मे जानना चाहा तो, कहने लगा पूड़ी सब्जी रात 2 बजे को पैक होने के कारण सब्जी का स्वाद मे चेंज आया है।
क्या कहते है उप संचालक
ज़ब पूड़ी सब्जी के बारे मे क़ृषि विभाग के जिला उप संचालक से जाना, तो उप संचालक कहना था की मै कार्यक्रम मे मौजूद था और पूड़ी सब्जी बंद पैकेट मे परोसा गया जिसमें सभी किसानों ने खाया है अगर खराब हुआ रहता तो किसान कैसे खाते।
अब सोचने वाली बात यह है कि कोई आम आदमी किसी अधिकारी को पूड़ी सब्जी खराब हो गया है, कहते हुए कहाँ अधिकारी को ढूंढ़ते फिरेगा?




