महासमुंद

महासमुंद जिले के सिरपुर क्षेत्र में दिखा बाघ,दो गायों का किया शिकार,दहशत में ग्रामीण घरों में छिपे।

महासमुंद – बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र से लगे जंगल सिरपुर-जल की के बीच वन्यप्राणी बाघ के विचरण से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। सिरपुर के आस-पास वन क्षेत्र में बाघ विचरण कर रहा है। बाघ के देखने कौतूहल से ग्रामीण अपने छतों पर चढ़कर वीडियो बना रहे हैं।कुछ ग्रामीण दुःसाहस करते हुए बाघ के नजदीक तक जाकर वीडियो बना रहे हैं। इसे लेकर वन विभाग के अधिकारी चिंतित हैं। सिरपुर के आस-पास स्थित समस्त ग्राम पीढ़ी,मोहकम,खडसा,सेनकपाट,अचानकपुर ,सिरपुर, रायतुम, सुकुलबाय, तालाझार, बोरिद, पासीद,अमलोर, छताल के ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है। वन विभाग ने जारी अलर्ट में कहा है कि सावधान रहें। वन क्षेत्र में अनावश्यक प्रवेश ना करें। रात्रि के समय वन मार्ग में आना- जाना न करें और आबादी के आस-पास बाघ दिखने की सूचना अपने नजदीकी वन कर्मचारी को तत्काल दें। अभी तक बाघ ने जान-माल को नुकसान नहीं पहुंचाया है। बताया गया है कि बाघ बूढ़ा हो गया है। वह अपेक्षाकृत कमजोर है।जलकी- सिरपुर मार्ग पर स्थित छपोराडीह गांव में बीती रात बाघ द्वारा दो गायों का शिकार करने की पुष्टि ग्रामीणों ने की है। नाला के पास बाघ के पदचिन्ह भी मिले हैं। इस आधार पर वन विभाग का अमला आस-पास के गांवों में सतर्कता के लिए तैनात है। ग्रामीणों को घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है। खासकर सुबह और शाम के समय गांव की गलियों में सन्नाटा पसर रहा है। ग्रामीण बच्चों को घर से नहीं निकलने दे रहे हैं। अघोषित कर्फ्यू की स्थिति है। हाथी के विचरण वाले इस क्षेत्र में अचानक से बाघ दिख जाने से वनवासियों और सड़क किनारे गांवों के रहवासियों में दहशत फैल गया है। सिरपुर क्षेत्र दंतैल हाथियों के विचरण क्षेत्र के रूप में चर्चित है। हाथियों के विचरण और हमले से ग्रामीण पहले ही खौफनाक मंजर देखते रहे हैं। इस बीच गुरुवार 7 मार्च को शाम 5:45 बजे छपोराडीह गांव के पास सिरपुर मार्ग पर अचानक से राहगीरों को बाघ दिख गया। शिक्षक काशीराम पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम 5:45 बजे अपने ग्राम बांसकुंडा से सिरपुर की तरफ कार से जा रहा था। उनके साथ ग्राम पंचायत बंदोरा के सचिव ओम प्रकाश पटेल भी थे, कि अचानक मुख्य मार्ग पर एक बाघ रास्ते को पार करते दिखा। इस दृश्य को उन लोगों ने कार के भीतर से ही अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
कोसीर बाँधा तालाब में शनि मंदिर की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल। नियमों को ठेंगा: सारंगढ़ वन विभाग के माजरमाटी में धड़ल्ले से चल रही JCB, बीट गार्ड बोले-"तालाब गहरीक... मासूमों की सेहत दांव पर: छेडोरिया आंगनबाड़ी में दूषित जल का सेवन जारी, प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्... सक्ती: हसौद में वन माफिया का तांडव, सरकारी रेस्ट हाउस के पीछे अर्जुन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई; वन विभ... सर्वमंगला क्रशर की मनमानी! बिना लीज के भारी मात्रा में चूना पत्थर स्टॉक, नियमों को ठेंगा। सारंगढ़: वार्ड क्रमांक 07 में 5 दिनों से आतंक मचा रहे हिंसक बछड़े को नपा ने किया रेस्क्यू, CMO की त्... सारंगढ़ में रफ्तार का कहर: अज्ञात XUV ने ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम<... राशन में ‘खंडा’ का खेल? घरघोड़ा में घटिया चावल वितरण पर फूटा जनाक्रोश छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अफसरों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, IG पद के लिए हुआ इंपैनलमेंट धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹99.12 लाख का घोटाला: समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार,भेज...