सराईपाली

सरायपाली के लाल ने कर दिया कमाल,यूपीएससी इंजीनियरिंग परीक्षा में सरायपाली के पोखराज को मिला 28 वां रैंक

ज़नाब खान की खबर

सरायपाली। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित इंजीनियरिंग परीक्षा में सरायपाली अंचल के पोखराज नायक ने 28 वां रैंक प्राप्त कर अंचल का नाम रोशन किया है। पोखराज, लोक निर्माण विभाग में उप अभियंता के पद पर पदस्थ जयसिंह नायक एवं गृहिणी वृंदावती नायक के पुत्र हैं। बचपन से ही बहुमुखी प्रतिभा के धनी पोखराज ने आईआईटी मद्रास से अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है। उनके इस उपलब्धि पर परिवारजनों सहित ईष्ट मित्रों, शुभचिंतकों, सामाजिक जनों एवं पूरे अंचल वासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
ज्ञात हो कि संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा फरवरी में प्री एवं जून में मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया था। विगत 5 अक्टूबर को इसके लिए साक्षात्कार आयोजित थी, जिसमें सरायपाली क्षेत्र के पोखराज ने अपना परचम लहराते हुए 28 वां रैंक प्राप्त किया है। प्रारंभ से ही मेधावी पोखराज अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों सहित अपनी कड़ी मेहनत को देते हैं।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?