सराईपाली

देख रेख के अभाव में बंद पड़े हैं शहर की तीसरी आँख,बढ़ रही हैं आपराधिक घटनाएँ,चौक-चौराहों पर लगे सी सी टीवी कैमरों को दुरूस्त करने की आवश्यकता

ज़नाब खान की खबर

सरायपाली। चोरी व अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, लेकिन शहर की तीसरी आँख कहे जाने वाले अधिकांश कैमरे, देखरेख के अभाव में खराब होकर बंद पड़े हुए हैं। वहीं दूसरी ओर विगत कुछ समय से शहर में चोरी की घटनाएँ भी बढ़ गई हैं। पूर्व में चोरी आदि होने पर सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जाते थे, लेकिन वर्तमान में इन कैमरों से भी कोई लाभ नहीं दिख रहा है। इसे देखते हुए पुन: सीसीटीवी कैमरों को दुरूस्त करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पूर्व में तात्कालीन पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा शहर के व्यापारियों से अपने दुकानों, घरों आदि के सामने सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की गई थी, साथ ही शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात उन्होंने कही थी। पुलिस अधीक्षक की अपील एवं स्वयं की सुरक्षा को देखते हुए व्यापारियों ने भी इस बात को गंभीरता से लिया और उनके द्वारा आपस में राशि एकत्र कर शहर के जय स्तंभ चौक, बस स्टैण्ड, झिलमिला चौक व अन्य चौक-चौराहों में अच्छी गुणवत्ता युक्त कैमरे लगवाए गए थे। इसके अलावा व्यापारियों ने अपने दुकानों व घरों के सामने भी कैमरे लगाने में विशेष रूचि दिखायी थी। लेकिन समय के साथ देखरेख व मॉनिटरिंग के अभाव में धीरे-धीरे वे कैमरे खराब हो गए और आज की स्थिति में गिने-चुने कैमरे ही काम कर रहे हैं। विगत कुछ दिनों से शहर में चोरियों व आपराधिक घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। यदि आज वे कैमरे सही ढंग से काम कर रहे होते तो कई मामलों में सीसीटीवी कैमरे चोरों को पकड़ने में सहायक होते। इन घटनाओं को देखते हुए एक बार फिर शहरवासियों के द्वारा उन कैमरों को दुरूस्त करने एवं आवश्यकतानुसार नये कैमरे लगाए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है, ताकि शहर में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाए जा सके।
पुलिस के लिए मददगार होते थे कैमरे
बीते कुछ वर्षों में शहर में कहीं चोरी की वारदात होने पर पुलिस की टीम विभिन्न मार्गों में जाकर व्यापारियों व चौक पर लगे कैमरे की जाँच करती थी, जिससे चोरों के आने जाने का मार्ग पता चल जाता था। इससे चारों को पकड़ने में भी मदद मिलती थी। लेकिन वर्तमान में कई व्यवसायियों के भी सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं, जिसके कारण पुलिस को भी कैमरों से ठीक तरह से मदद नहीं मिल पर रही है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?