सराईपाली

विधानसभा चुनाव को लेकर आज हुआ मतदान,मतदाताओं में दिखा उत्साह,शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में हुआ अधिक मतदान

ज़नाब खान की खबर

सरायपाली। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 17 नवंबर को अनेक जिलों में मतदान किया गया। इसी कड़ी में सरायपाली विधानसभा में भी आज सभी मतदान केन्द्रों में सुबह से ही मतदाताओं की कतार लगी रही। विधानसभा में कहीं कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न हुआ। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन अनेक स्थानों पर शाम 5 बजे तक लगभग 65 प्रतिशत ही मतदान हो पाया था। यहाँ 5 बजे मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया और बड़ी संख्या में मतदाता परिसर के भीतर ही अपनी बारी की प्रतीक्षा करते रहे। कई मतदान केन्द्रों में रात के8 बजे तक मतदान चलता रहा। इस तरह अंतत: आज मतदान सम्पन्न हुआ और सरायपाली में 8 प्रत्याशियों की किस्मत ईव्हीएम में कैद हो गई है, जिसका परिणाम आगामी 3 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। वहीं कुछ स्थानों पर ईव्हीएम खराब होने के कारण कुछ समय के लिए मतदान में व्यवधान उत्पन्न होने की भी जानकारी मिली है।
आज 17 नवंबर को सरायपाली विधानसभा में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई, जिसमें 2 लाख से अधिक मतदाताओं ने 8 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए मतदान किया। विधानसभा में इस बार चुनावी मैदान में 8 प्रत्याशी किस्मतलाल नंद, चातुरी नंद, जयनारायण किशोर, सरला कोसरिया, बिरतीया चौहान, ममता मधुकर, सरिता चौहान एवं अजीत (डोलचंद) चौहान थे। मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक उत्साह देखा गया। सुबह 8 बजे से मतदान का समय निर्धारित था, लेकिन 7 बजे के बाद से ही मतदाता केन्द्रों में पहुँचना शुरू हो गए थे। सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ, कहीं किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। हालांकि मतदान केन्द्र झालपाली एवं अर्जुण्डा में कुछ देर के लिए मशीन में खराबी आई थी, जिसे जल्द ही बदल दिया गया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में 80 से 90 प्रतिशत के मध्य एवं शहरी क्षेत्रों में 75 प्रतिशत के मध्य मतदान होने की संभावना जतायी जा रही है। मतदान को लेकर उत्साह का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि कई ऐसे मतदाता जो ठीक से चल फिर नहीं सकते उन्होंने व्हील चेयर में आकर उत्साहपूर्वक मतदान किया। समाचार लिखे जाने तक अनेक मतदान केन्द्रों में मतदान जारी था। इस बीच कई मतदान केन्द्रों में विलंब से कार्य होने के कारण मतदाताओं में नाराजगी भी देखी गई।
जीत के प्रति आश्वस्त दिखे प्रत्याशी
मतदान करके आने के बाद कुछ मतदाताओं से पूछने पर उन्होंने कांग्रेस व भाजपा दोनों पार्टियों


के बीच ही मुकाबला होने की बात कही। वहीं प्रत्याशियों से पूछे जाने पर कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती चातुरी नंद ने कहा कि जनता पूरी तरह से कांग्रेस के साथ है। जिस प्रकार लोगों ने उनपर भरोसा जताया है, इससे वे अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। सरायपाली विधानसभा में कांग्रेस की बड़ी अंतर से जीत होगी।
वहीं भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सरला कोसरिया ने सर्वप्रथम शांति पूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न कराने के लिए सभी मतदाताओं को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उन्हें सभी भाई-बहनों का विशेष स्नेह प्राप्त हुआ है, उसी तरह उनके मत भी प्राप्त होंगे, इसलिए उनकी जीत सुनिश्चित है।
कांग्रेस के सरायपाली विधानसभा प्रभारी श्याम तांडी ने जीत का दावा करते हुए कहा कि
मतदान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। कांग्रेस की घोषणा पर और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर लोगों को भरोसा है, जिसे देखते हुए 25 हजार से अधिक वोटों से कांग्रेस की जीत होगी और प्रदेश में भी कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।
बॉक्स

  1. सभी मतदान केन्द्रों में स्कूली छात्र-छात्राओं, स्काऊट गाईड, रोवर आदि का भी मतदान केन्द्रों में व्यवस्था बनाने में काफी योगदान रहा, वे मतदाताओं का सहयोग करते रहे।
  2. मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करने के लिए सभी केन्द्रों में उड़नदस्ता दल ने भी पहुँचकर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
  3. मतदान के दौरान बीमार, वृद्ध, दिव्यांग, गर्भवती एवं छोटे बच्चे के साथ आने वाली माताओं को प्राथमिकता देते हुए पहले प्रवेश दिया जा रहा था।
  4. कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती चातुरी नंद ने अपने गृह ग्राम बरिहापाली में कतार में खड़े होकर मतदान किया।
  5. भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सरला कोसरिया ने अपने गृह ग्राम बड़े साजापाली में मतदान किया।
  6. जनता कांग्रेस छ.ग. जे के प्रत्याशी किस्मतलाल नंद ने अपने परिवार के साथ ग्राम संतपाली में मतदान किया।
  7. बसना कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र बहादुर सिंह ने सरायपाली महलपारा में अपने परिवार के साथ मतदान किया।
  8. बसना जनता कांग्रेस छ.ग. जे के प्रत्याशी श्रीमती अनामिका पाल ने सरायपाली में मतदान किया।
  9. असिस्टेंट रिटर्निंग आॅफिसर कृष्ण कुमार साहू ने मतदान केन्द्र जोगनीपाली में नये मतदाओं का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?