जोगी कांग्रेस की जीत पर ही होगा प्रदेश का समुचित विकास – किस्मत

प्रेस रिपोर्टर ज़नाब खान की खबर
सरायपाली। विधानसभा चुनाव के समीप आते ही जनता कांग्रेस छ.ग. (जे) के प्रत्याशी किस्मत लाल नंद भी लगातार क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर आम जनता से सीधा संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने आज ग्राम डोंगरीपाली, झालपाली, लंबर, छिर्राबाहरा, भौरादादर, लोहरीनडीपा, डीपा, पोटापारा, आंवलाचक्का, छीरार्पाली, बेहरापाली, पंडरीपानी, मोहनमुंडा, डुडूमचुआ, मौहाडीपा, रायपानी, कोसमपाली, केंदुआ, बिजातिपाली, जलपुर में घर-घर जाकर ग्रामीणों से सम्पर्क किया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने सभी ग्रामीणों को पार्टी के प्रमुख उद्देश्यों से अवगत कराया। श्री नंद ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना उनका हमेशा प्रयास रहता है। उन्होंने जनता कांग्रेस छ.ग. जे के लिए वोट की अपील की और कहा कि उनकी सरकार आने पर प्रदेश के महले मुख्यमंत्री अजीत जोगी के सुनहरे छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करना है। जोगी कांग्रेस की जीत पर ही प्रदेश का समुचित विकास हो सकेगा। इस दौरान ग्रामीणों ने भी उनका समर्थन किया।





