सारंगढ

सारंगढ़,किसान है परेशान,पटवारियों के कारनामों से….भाग१

सारंगढ़ / सारंगढ़ राजस्व अंतर्गत आने वाले सभी किसान पटवारियों से है परेशान आपको बता दें,सभी पटवारी अपने हल्का को छोड़कर खुद का निजी कार्यालय खोल कर बैठे हैं,जैसे डॉ निजी क्लीनिक खोल कर बैठे है ठीक उसी तरह सारंगढ़ स्थित सभी पटवारी अपने निजी कार्यालय खोल रखें है। जिससे किसानों को सारंगढ़ पटवारी के निजी कार्यालय का चक्कर काटना पड़ता है, कई किसान बुजुर्ग ऐसे भी है। जिनको सारंगढ आने-जाने में दूसरे लोगों की मदद की जरूरत होता है और जो किसान सारँगढ़ पटवारी के निजी कार्यालय नही पहुँच पाते उनका पंजीयन ही नही हो पाता है! क्योंकि किसान पटवारी के निजी दफ्तर का चक्कर काटते रह जाते है। वही सभी हल्का नंबर में सरकार पटवारी भवन बना रखा है जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना न पड़े। लेकिन पटवारियों के करतूत यह है कि निजी दफ्तर में किसानों को बुला कर पंजीयन,खाता दुरुस्ती या अन्य कामों के पैसा वसूल सके! सरकार ने अन्य दफ्तरों की तरह पटवारीयों के लिए भी पटवारी भवन बना रखे है बावजूद पटवारी अपने हल्का से नदारत रहतें है!

यही नही कई पटवारी ऐसे भी है जो काम करने के लिए मंथली वेतन पर असिस्टेंट रखें हुए है, अब सोचने वाली बात यह है कि असिस्टेंट को मंथली वेतन देने के लिए पैसा कहां से आता है! क्या पटवारी अपने वेतन से भुगतान करता है या फिर किसानों से पैसा लेकर?

पटवारियों का निजी कार्यालय
पटवारियों का निजी कार्यालय

पटवारी के असिस्टेंट से किसानों को भुगतना पड़ सकता है बड़ा खामियाजा…..

आपको बता दें जमीन बटवारा में भाई-भाईका नहीं होता न ही बाप बेटे का ऐसे में अगर पटवारी का असिस्टेंट से गलती से किसी किसान का रखबा कट जाए उस स्थिति में क्या होगा? पटवारी एक किराए के व्यक्ति को सरकारी काम काज व राजस्व में दखल देने में कोई कसर नही छोड़ रहे!

पटवारीयों की लापरवाही छति पहुँचा सकता है स्थानीय विधायक व सरकार को…

आपको बता दें गाँव मे बड़े बुजुर्ग किसानों को उनके कोई भी काम नही होने या काम संबंधित तखलीफ़ परेशानी होता है तो सीधा सरकार के ऊपर आरोप लगाते है या स्थानीय विधायक,नेताओं के ऊपर आरोप लगाते है कि ये सरकार या इनके सरकार में कोई काम नही हो पा रहा है! यहाँ पर भी कुछ ऐसा ही है पटवारीयों की लापरवाही से किसानों को मिलों दूर चल कर जाना पड़ रहा है जहाँ पर सारंगढ पटवारी अपने हल्का क्षेत्र को छोड़कर निजी दफ्तर खोल रखें है जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?