सारंगढ

पान,पानी,पालगी की पावन नगरी में 10 दिसंबर को पत्रकारों की कार्यशाला प्रख्यात कवि पद्मश्री डॉ. श्री सुरेंद्र दुबे जी का हो रहा आगमन…!!

रात्रि कालीन कवि सम्मेलन का होगा भव्य आयोजन….!!

सारंगढ़:- अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के बैनर तले नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में 10 दिसम्बर 2022 को पत्रकारों की कार्यशाला कार्यक्रम आयोजन होने जा रहा है, उपरोक्त पत्रकारों की कार्यशाला कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश के तमाम जिलों के पत्रकारों के साथ साथ संपूर्ण भारत के अन्य राज्यों के वरिष्ठ पत्रकार भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे! जिसमे रात्रिकालीन कवि सम्मेलन भी रखा गया है! पान, पानी, पालगी की पावन नगरी में 10 दिसंबर को पत्रकारों की कार्यशाला प्रख्यात कवि पद्मश्री डॉ. श्री सुरेंद्र दुबे जी का आगमन हो रहा है!

पत्रकारों के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि पत्रकारों की कार्यशाला में वरिष्ठ पत्रकारों का उद्बोधन को सुनने समझने के साथ लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को सशक्त और स्वतंत्र पत्रकारिता करने हेतु काफी कुछ सीखने को मिलेगा, रात्रि कालीन कवि सम्मेलन का कार्यक्रम रखा गया है, कार्यक्रम में आने वाले पत्रकारों में सभी प्रकार की व्यवस्था की जावेगी किसी भी पत्रकार साथी को कोई असुविधा ना हो इस बात का विशेष ख्याल रखा जाएगा, पत्रकारों को पत्रकारिता के विषय की विशेष जानकारी प्राप्त होगी तथा आए दिन निष्पक्ष और बेदाग पत्रकारों पर हो रहे उनके मामलों को समाप्त कर करने के लिए सरकार को लिखित पत्र दिया जाएगा! पत्रकार सुरक्षा कानून पर विशेष चर्चा कर पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए विशेष रणनीति भी तय की जाएगी! और पत्रकारों की संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लागू करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे!!

प्रख्यात कवि पद्मश्री डॉ. श्री सुरेंद्र दुबे जी के द्वारा पत्रकारों के साथ साथ क्षेत्र के तमाम कवि साहित्यकार सहित पान पानी पालगी की पावन नगरी की सभी लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है!!

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?