सारंगढ

थाना बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा ग्राम बेलटीकरी में छापामार कार्यवाही कर 4 जुआड़ीयन को गिरफ्तार किया गया,आरोपीयो के कब्जे व फड़ से 2700 रू एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया।।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :-पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस सारंगढ़ – बिलाईगढ़ के आदेशानुसार तथा अनुविभागीय अधिकारी बिलाईगढ़ (पुलिस) के निर्देशन पर, अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रख कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है इसी क्रम में दिनांक 30 ,10, 2022 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बेलटीकरी में रुपए पैसे का दावा लगा कर काट पत्ती नमक जुआ खेल रहे हैं की सुचना पर रेड कार्यवाही कर रंगे हांथ पकड़ा गया। आरोपीयान (1) उमेश कर्ष पिता इंदल कर्ष उम्र 34 वर्ष साकिन बेलटीकरी (2) नंद कुमार कर्ष पिता दयाराम उम्र 40 वर्ष साकिन बेलटीकरी (3) ईश्वर साहू पिता फगुराम साहू उम्र 33 वर्ष साकिन डूरूमगढ़ (4) खोशराम साहू पिता रामधन साहू उम्र 30 वर्ष साकिन बेलटीकरी थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कब्जे से व फड़ से नकदी रकम 2700 रू एवं 52 पत्ती तास को मुताबिक जब्ती पत्रक समक्ष गवाह के जप्त कर आरोपीयो के विरुद्ध अपराध क्र. 275/22 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया ।

प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक विंटन साहू थाना प्रभारी बिलाईगढ, प्रआर 956 निशांत दुबे , आर.मिथिलेशराय ,गौतम भारती , चंदन दिनकर , कमल कुर्रे , अशोक प्रेमी , भागीरथी ढीढी एवं समस्त थाना स्टाफ विशेष योगदान रहा

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?