सारंगढ

ग्रामसभा में नही पहुंचे प्रभारी अधिकारी, कोरम पूर्ती का अभाव बैठक स्थगित!

सारंगढ़। ग्राम पंचायत की सबसे शक्तिशाली फोरम ग्रामसभा को लेकर ग्रामीणों में रूचि नही दिखी जिसकी वजह से 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर निर्धारित ग्रामसभा में लोगों की उपस्थिति कोरम पूर्ति के लक्ष्य को पूरा नही कर पाई जिससे अधिकांश पंचायतों में आयोजित ग्राम सभा बैठक की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।
जनपद पंचायत सारंगढ़ के 129 पंचायतों एवं आश्रित ग्रामों में ग्रामसभा बैठक 2 से 8 अक्टूबर तक आयोजित करने का निर्देश मुख्यकार्यपालन अधिकारी द्वारा सचिव सरपंचों को दिया गया है वहीं इनके निगरानी के लिए 38 अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है लेकिन ग्रामसभा के पहले दिन से अधिकारी कर्मचारियों की लापरवाही खुलकर सामने आ गई जिसमें कई पंचायतों ने तो ग्रामीणों को ग्रामसभा सूचना तक नही दी वहीं कुछ ने मुनादी कराकर ग्रामसभा आयोजित किया तो गणपूर्ती के मुताबकि लोग उपस्थित नही हुए इसमें सबसे बड़ी लापरवाही प्रभारी अधिकारियों की देखने को मिली जो कभी भी ग्रामसभा कार्यवाही में अपना उपस्थिति दर्ज नही कराते हैं और न ही निर्देशित करने वाले अधिकारी इसका औचक निरीक्षण कर जानकारी लेते हैं जिसकी वजह से ग्रामसभा महज एक औपचारिकता तक सिमट कर रह गई है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?