अब्राहम टोप्पो को भारतीय रत्न अवार्ड से नवाजा गया 2022…

दिनाँक 28 अगस्त 2022 को हॉटल नवोटेल, विमान नगर, पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित भारतीय रत्न अवॉर्ड्स 2022 कार्यक्रम समारोह में उरांव (कुँड़ुख़) आदिवासी संस्कृति संरक्षण एवं उत्थान के लिए पारंपरिक, संस्कार, ऋतु, भजन गीत लेखक, लोक गायक, सह-निर्देशक की भूमिका निभाने वाले श्री अब्राहम टोप्पो को बेस्ट फ़ोक सिंगर ऑफ द ईयर (Best Folk Singer of the Year) की श्रेणी में भारतीय कला रत्न अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड विख्यात कुचिपुड़ी नृत्यांगना एवं पद्मश्री डॉ. पद्मजा रेड्डी के हाथों दिया गया। रायगढ़ जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र लैलूंगा विकासखंड के ग्राम तोलमा निवासी श्री टोप्पो को आदिवासी संस्कृति की समझ बचपन से ही है। विद्यार्थी जीवन से ही गायक दल का नेतृत्व करते आये तथा वर्ष 2018 में करमा त्यौहार के अवसर पर हरिश्चंद्रपुर, जिला माल्दा (पश्चिम बंगाल) में ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम दिया गया। वर्तमान में श्री टोप्पो छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान, बिलासपुर में कार्यरत हैं तथा रीझ रंग ग्रुप, छत्तीसगढ़ के सह निर्देशक भी हैं। राष्ट्रीय स्तर के सम्मान मिलने से परिवार, उरांव (कुँड़ुख़) समाज और चाहने वालों में खुशी का महौल है और इस उपलब्धि के लिये स्थानीय और दूरस्थ अंचलों से फोन कॉल तथा वाट्सअप मेसेज के माध्यम से बधाई और शुभकामनाएं मिल रहे हैं। अवार्ड समारोह में देश के विभिन्न राज्यों के 72 प्रतिभाशाली व्यक्तियों को विशिष्ट उपलब्धियों के लिए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य से कुल 5 व्यक्तियों/संस्था का चयन हुआ था।




