बिलासपुर

बिलासपुर एस.पी. को कहि साजिस के तहत तो कटघेरे में खड़ा नही किया जा रहा है?

पुराने मारपीट के वीडियो के साथ आम मारपीट को बड़ा चढ़ा कर दिखाना कहि पुलिस की छवि धूमिल तो नही की जा रही?

बिलासपुर एस. पी. ने बड़े बड़े अपराधों को चंद घण्टो में सुलझया है और अपराधियों को जेल भेजा है

बिलासपुर में पहली बार महिला पुलिस अधीक्षक बनी पारुल माथुर को प्रशासनिक लॉबी ही तो नही हटाना चाहती?

(पत्रकार गोविन्द शर्मा की रिपोर्ट)

बिलासपुर-: आज हम बात कर रहे है बिलासपुर पुलिस को लेकर शहर में बनते माहौल को लेकर बिलासपुर में इन दिनों पुराने मारपीट के वीडियो ,छोटी छोटी आम लड़ाई मारपीट को बड़ा चढ़ा कर परोसने की बात कर रहे है आम लड़ाई ,मारपीट कोई पहली बार नही हो रही है पहले भी होती रही है लेकिन जब से सोशलमीडिया आया है उसका पूरा फायदा उठाते हुए इसे परोसा जा रहा है जिससे माहौल खराब किये जाने की बात आ रही है ।

पहले तो बताना चाहता हूं कि आने वाला वर्ष चुनावी वर्ष है जिसमे विपक्ष में बैठे नेतागण अपनी छवि को जनता के बीच लाने के लिए हर छोटी छोटी समस्या को सामने लाने का प्रयास कर रहे है जिसमे सबसे पहला टारगेट पुलिस ही होती है उसके बाद अन्य विभाग जैसे राजस्व,नगरनिगम,स्वास्थ्य, आदि तो वो जनता के बीच सभी छोटी बड़ी समस्याओं को भी बढ़ाचढ़ा कर पेश करते है और ये उनकी अपनी राजनीति या सजग बनाने का कार्य है वो इसे बखूबी निभा रहे है ।

दूसरी तरफ वो लोग है जो हर छोटी बड़ी मारपीट को सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ा बनाकर खड़ा कर रहे है जो शहर में डर का माहौल खड़ा करना चाहते है जिसका उदाहरण है कि विगत चार पांच माह पुराना मारपीट का वीडियो सामने आ जाता है छोटी मोटी लड़ाई को बढ़ाचढ़ा कर परोस दिया जा रहा है जिससे लगता है शहर का माहौल खराब है पुलिस निकम्मी हो चुकी है भय का माहौल खड़ा किया जा रहा है ।

तीसरा ओर सबसे अहम कारण कहि ये प्रशासनिक लॉबी का खेल तो नही ? ऐसा इसलिए कहा जा सकता है कि बिलासपुर अपने आप मे एक बड़ा जिला है जहाँ कार्य करना अपने आप पर एक महत्वपूर्ण कार्य हो जाता है कारण सभी जानते है यहाँ पर पोस्टिंग क्यो चाहते है उसे लिखने की जरूरत नही जिसका प्रभार पाने प्रशासनिक लॉबी अपनी एप्रोच लगाती रहती है और इसी के चलते जब तक सामने वाले कि छवि का नुकसान नही होगा तो उन्हें मौका कैसे मिलेगा और इसी तरह कानून व्यवस्था बिगड़ने के माहौल बनाने कार्य किया जाता है ये सिर्फ दिखावा के लिए ही सही लेकिन किसी को यहां से ट्रांसफर करने लिए काफी होता है?

यहाँ पर हमारे द्वारा अंदेशा व्यक्त किया गया है जो सही है या नही इसकी पुष्टि हमारे द्वारा नही की जा रही है बिलासपुर की जनता को समझना पड़ेगा और अपने शहर को सुंदर और कानून व्यवस्था बनाने पर अपना योगदान देना होगा ओर किसी भी अफवाह में न आकर पुलिस का सहयोग करें।

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने बिलासपुर के ऐसे कई मामले है जिन्हें चंद घण्टो में हल किया गया आएदिन खुद से शहर का भृमण कर कानून व्यवस्था का जायजा लेते आप देख सकते है जिससे कानून व्यवस्था में कसावट आ रही है शिकायतों का तुरन्त निराकरण किया जा रहा है वो चाहे आमजनता की हो या पुलिस के सिपाही , टी आई के खिलाफ ही क्यो न हो तुरंत एक्शन लिया जा रहा हैं।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?