सारंगढ
टीमरलगा खनिज जांच चौकी के पास अवैध गांजा तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे,जानकारी पर सारंगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सारंगढ़:-सारंगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले टीमरलगा जांच चौकी के पास सारंगढ थाना प्रभारी विवेक पाटले को मिली मुखबिर से सूचना के अनुसार गांजा तस्कर बरमकेला मार्ग से पिकप में टमाटर कैरेट के अंदर छिपाकर लगभग 48 कि लो गांजा तस्करी कर रहा था उक्त गांजा तस्कर को मुंशी टीकाराम खटकर व उराव कांस्टेबल के द्वारा धर दबोचा गया। बताया जा रहा है कि आरोपी रतन उम्र 35 वर्ष पिता रात्रा साकिन खाउ पाली का रहने वाला है पुलिस के द्वारा गांजा एक्ट एनडीपीएस के तहत कार्यवाही कि जा रही है





