Uncategorizedसारंगढ

भाजपा के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल से मिली बसपा की पूर्व विधायक सुश्री कामता जोल्हे,जल्द ही भाजपा प्रवेश कर सकती है कामता जोल्हे

पूर्व से अटकलें लगाई जा रही थी कि नगर पालिका चुनाव में कामता जोल्हे भाजपा को समर्थन करेंगी

सतनामी समाज से बड़ा चेहरा है कामता जोल्हे

सारंगढ–सारंगढ नगर पालिका चुनाव में नगर के प्रथम नागरिक को चुनने के लिये देश के सबसे बड़ी पार्टी भाजपा और कांग्रेस दोनों आमने सामने खड़े हो चुके है।इसी तारतम्य में अपने कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों की बैठक लेने रविवार को भाजपा के पूर्व मंत्री और चुनाव प्रभारी श्री अमर अग्रवाल जी टेंगनापाली स्थित पूर्व विधायक केराबाई मनहर के निवास में हुआ। इस दौरान सारंगढ बसपा की पूर्व विधायक सुश्री कामता जोल्हे भाजपा नेता अमर अग्रवाल से मिलने पहुँची,लगभग आधे घण्टे तक बंद कमरे में चर्चा हुआ।आपको बता दे कि लगातार अटकलें लगाई जा रही थी कि पूर्व विधायक कामता जोल्हे और अधिवक्ता अरविंद खटकर बहुत ही जल्द भाजपा पार्टी में प्रवेश कर सकते है,जो अब लगभग इनका भाजपा पार्टी में मिलना तय माना जा रहा है।भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने कामता जोल्हे को हरी झंडी दे दिया है।कामता जोल्हे कब और कहा भाजपा पार्टी में प्रवेश करेंगी इसे अभी गोपनीय रखा गया है।परंतु अब ये साफ हो गया है कि पूर्व विधायक कामता जोल्हे भाजपा पार्टी के लिये नगर पालिका चुनाव में सहयोग करेगी। सारंगढ नगर पालिका चुनाव में पूर्व विधायक सुश्री कामता जोल्हे जो कि सतनामी समाज के बड़े चेहरों में जानी जाती है,उनके साथ पूरा सतनामी समाज भाजपा को जिताने मैदान में जल्द ही उतरेगी, तो जरूर भाजपा पार्टी को इसका लाभ मिलेगा। भाजपा और कांग्रेस पार्टी के शिर्ष नेताओ का लगातार सारंगढ चुनाव में आकर अपने अपने प्रत्यशियों के पक्ष में वोट देने जनता जनार्दन से अपील कर रहे है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?