सारंगढ़ नगर मंडल अजा मोर्चा का बैठक संपन्न हुआ नगर पालिका चुनाव में जातिगत वोटरों पर फोकस करने का निर्देश।

सारंगढ़। सारंगढ़ नगर पालिका में चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद राजनीतिक पार्टियों में उठापटक शुरू हो गई है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सारंगढ़ अपनी पूरी सक्रियता के साथ चुनाव जीतने में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहता। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा नगर मंडल की आवश्यक बैठक उठकर सतनामी समाज चौहान समाज अन्य समाजिक वोटरों पर विशेष फोकस करने के लिए आज नगर टीम की बैठक की गई है।


उक्त बैठक में प्रभारी के रूप में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अजय गोपाल उपस्थित रहे साथ ही मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष दीनानाथ खूंटे का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ इसी के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरीनाथ खूंटे ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्साह और ऊर्जा के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए अनुसूचित जाति मोर्चा की भूमिका पर प्रकाश डाला।
ज्ञात हो कि सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष का सीट अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित है इसी दृष्टि से अजा मोर्चा का दायित्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। अब देखना यह है कि सत्ताधारी पार्टी कांग्रेश से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता किस तरह से मुकाबला करते हैं क्योंकि कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ यह चुनाव जीतने के लिए ऊर्जा से लबरेज है, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी को इस चुनाव में विजय हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरना पड़ेगा।

बाहर हाल आज आयोजित की गई बैठक में मुख्य रूप से अजय गोपाल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, अमित तिवारी मंडल अध्यक्ष, दीनानाथ खूंटे प्रदेश कोषाध्यक्ष, हरीनाथ खूंटे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, कृष्ण कुमार महिलाने जिला मीडिया प्रभारी, देवेंद्र रात्रे मंडल अध्यक्ष, लक्षण लहरे नगर मंडल अध्यक्ष,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष टार्जन महेश, विंशू शर्मा युवा मोर्चा, दिलीप टंडन मंडल महामंत्री, संतोष चौहान, राज डहरिया मंडल उपाध्यक्ष, नीरज खूंटे, निलध्वज जांगड़े कार्यकारिणी सदस्य, ओमकार मल्होत्रा, नरेश प्रधान कार्यालय मंत्री, राहुल जांगड़े सदस्य सहित मोर्चा के पदाधिकारी एवम् कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




