सारंगढ
Covid-19 के लंबे समय के बाद फिर हुआ रक्तदान,19वी बार किया रक्तदान,अधिवक्ता अश्वनी चंद्रा…

सारंगढ़ :- रक्तदान जीवनदान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। इस बात का अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है। उस वक्त हम नींद से जागते हैं और उसे बचाने के लिए खून के इंतजाम की जद्दोजहद करते हैं।

वही कोरोना काल के लंबे समय के बाद सहयोग ब्लड बैंक सारंगढ़ में अधिवक्ता अश्वनी चंद्रा ने 19वी बार रक्तदान करके एक सिकलिन मरीज की जिंदगी बचाई। आपको बता दे सिकलिंन मरीज के शरीर मे मात्र 3 ग्राम ब्लड था। जिसको अधिवक्ता अश्वनी चंद्रा अपना खून दे कर इंसानियत होने का परिचय दिया।




